फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Flying cars will come in market from next year price will be Rs one crore

Flying Cars: अगले साल से बाजार में आएंगीं उड़ने वाली कारें, डेढ़ करोड़ रुपये होगी कीमत

Fri, 13 Oct 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Flying cars will come in market from next year price will be Rs one crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञान फंतासी फिल्मों की एक और कल्पना साकार होने वाली है। दावा है कि उड़ने वाली कारें अगले साल से बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध होंगी। आम लोग इस उड़ने वाली कार को खरीद पाएंगे और इनके इस्तेमाल के लिए पायलट लाइसेंस भी जरूरी नहीं होगा। अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी पाइवटल हेलिक्स 2024 से वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (ईवीटीओएल) सक्षम इलेक्ट्रिक कार बेचना शुरू करेगी। 

विज्ञापन

हाइब्रिड हेलीकॉप्टर जैसे डिजाइन
हेलिक्स ने ईवीटीओएल की शुरुआती कीमत करीब 1.90 लाख डॉलर यानी करीब 1.5 करोड़ रुपये रखी है। हेलिक्स के अलावा भी इस क्षेत्र में कई कंपनियां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। यह कंपनियां स्केल-अप मल्टीरोटर ड्रोन से लेकर फिक्स्ड-विंग हाइब्रिड हेलीकॉप्टर जैसे डिजाइन पेश कर रही हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी ऐसी पेशकश नहीं कर रहा, जहां नियंत्रण सीधे आम आदमी के हाथ में हो और जिसे बिना पायलट लाइसेंस के उड़ाया जा सके। हेलिक्स की पेशकश इस लिहाज से तमाम प्रतिस्पर्धियों से अलग है कि इसकी कमान सीधे आम लोगों के हाथ में होगी, जो इसे बिना किसी पायलट लाइसेंस के उड़ा पाएंगे। ज्यादातर कंपनियों के उत्पाद शुरुआत में स्काई टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

हेलिक्स ने इसे खासतौर पर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट नियमों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि इसे कोई भी बिना पायलट लाइसेंस के उड़ा सके। कंपनी का दावा है कि लोगों को ईवीटीओएल की डिलिवरी अगले साल जून से शुरू कर दी जाएगी। कार्बन फाइबर से बनी यह कार करीब 13 फुट चौड़ी, 13 फुट लंबी और 5 फुट ऊंची होगी। इसका वजन करीब 150 किलो होगा, जिसमें ज्यादातर हिस्सा बैटरी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed