{"_id":"686fa7124ca5acee7f013fd3","slug":"electric-vehicle-sales-june-2025-passenger-ev-growth-80-percent-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"EV Sales: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, जून 2025 में 29% ज्यादा बिकी ई-कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Sales: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, जून 2025 में 29% ज्यादा बिकी ई-कारें
Thu, 10 Jul 2025 05:17 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:17 PM IST
सार
Electric Vehicle Sales June 2025: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जून 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री एक साल पहले की तुलना में 28.60% बढ़कर 1,80,238 यूनिट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ
- फोटो : MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री में जोरदार इजाफा देखने को मिला है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 1,80,238 यूनिट रही, जो कि पिछले साल जून की तुलना में 28.60% अधिक है।
इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी ई-यात्री वाहनों की रही, जिनकी बिक्री 79.95% बढ़कर 13,178 यूनिट हो गई। जून 2024 में इनकी बिक्री 7,323 यूनिट थी। इसके अलावा, ई-यात्री वाहनों की बाजार में हिस्सेदारी जून 2024 के 2.5% से बढ़कर जून 2025 में 4.4% हो गई।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 15.79% की बढ़ोतरी के साथ 60,559 यूनिट रही। इस सेगमेंट की हिस्सेदारी जून में 60.2% तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष 55.4% थी। वहीं, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री 31.69% बढ़कर 1,05,355 यूनिट पर पहुंच गई।
विज्ञापन
वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी 122.5% का जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। जून 2025 में यह आंकड़ा 1,146 यूनिट रहा, जबकि पिछले साल यह 515 यूनिट था।
फाडा अध्यक्ष सी.एस. विनेश्वर ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में परिवर्तन तेजी से हो रहा है और सभी सेगमेंट में इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।