{"_id":"66716b6f63dbf7e2090a2b3f","slug":"electric-car-manufacturer-tesla-halts-cybertruck-deliveries-amid-problem-with-giant-windshield-wiper-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक की डिलीवरी रोक दी गई, विशाल विंडशील्ड वाइपर में आई यह समस्या","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक की डिलीवरी रोक दी गई, विशाल विंडशील्ड वाइपर में आई यह समस्या
Tue, 18 Jun 2024 04:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:41 PM IST
सार
टेस्ला साइबरट्रक की डिलीवरी पिछले साल के आखिर में ही शुरू हुई थी। हालांकि, असामान्य डिजाइन वाले इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को पहले ही एक झटका लगा है।
विज्ञापन
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला साइबरट्रक की डिलीवरी शुरू हुए अभी बहुत समय नहीं बीता है। यह पिछले साल के आखिर में ही शुरू हुई थी। हालांकि, असामान्य डिजाइन वाले इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को पहले ही एक झटका लगा है। साइबरट्रक ओनर्स क्लब फोरम के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने टेस्ला साइबरट्रक की डिलीवरी को रोक दिया है। क्योंकि गाड़ी के विशाल विंडशील्ड वाइपर की मोटर में कुछ समस्या है।
विज्ञापन
टेस्ला साइबरट्रक दुनिया भर में किसी भी उपभोक्ता वाहन पर लगाए गए सबसे बड़े वाइपर से लैस है। टेस्ला साइबरट्रक के विंडशील्ड पर इतना लंबा वाइपर गाड़ी के डिजाइन की भरपाई करता है। क्योंकि इसकी बनावट को सामने के छोर से लेकर छत के टॉप तक एक सीधी रेखा में रखने की कोशिश की गई है। इस डिजाइन के चलते बोनट और विशाल विंडशील्ड के बीच वाइपर को छिपाने के लिए कोई जगह नहीं बचती है। कार निर्माता ने एयरडायनैमिक वजहों को ध्यान में रखते हुए एक लंबा खुला वाइपर चुना है। जो खड़ा रहने पर सीधा खड़ा होता है, लेकिन यह डिजाइन वाइपर को पूरी तरह से खुला छोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ला साइबरट्रक का विंडशील्ड वाइपर इलेक्ट्रिक वाहन के ऑटोमैटिक वाइपर सिस्टम से चलता है। जो कि सभी टेस्ला कारों में आम है। हालांकि, टेस्ला के ऑटो विंडशील्ड वाइपर सिस्टम को न सिर्फ साइबरट्रक में बल्कि अन्य मॉडलों में भी काफी खराब होने की बात कही जाती रही है।
यह साफ नहीं है कि इस समस्या से कितने टेस्ला साइबरट्रक प्रभावित हुए हैं। हालांकि, फोरम ने बताया है कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने साइबरट्रक की डिलीवरी में देरी कर दी है। फोरम ने यह भी संकेत दिया कि साइबरट्रक की डिलीवरी लगभग एक सप्ताह के लिए रोक दी जाएगी। फोरम ने यह भी बताया है कि टेस्ला साइबरट्रक खरीदने वालों में से कुछ को यह बताया गया है कि वाहन निर्माता को पिकअप ट्रक की सभी यूनिट्स पर विंडशील्ड वाइपर मोटर को बदलना होगा। हालांकि, इस जानकारी की पुष्टि कंपनी द्वारा नहीं की गई है। साथ ही, टेस्ला ने अभी तक आधिकारिक रिकॉल नोटिस भी जारी नहीं किया है।