फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Car And Scooter Discount Upto Rs 3 Lakh In January 2025 Hero Mahindra Tata And More

Discount: आ गया इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का सही समय! कार पर 3 लाख तो स्कूटर पर 10 हजार तक का बंपर डिस्काउंट

Wed, 01 Jan 2025 06:26 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 06:26 PM IST
सार

Discount On E-Vehicles: इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो इस महीने आप बंपर बचत कर सकते हैं। कंपनियां अपनी पुरानी इन्वेंट्री को निकालने के लिए भारी डिस्काउंट दे रहीं हैं जिसका फायदा उठा कर आप लाखों रुपये बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Electric Car And Scooter Discount Upto Rs 3 Lakh In January 2025 Hero Mahindra Tata And More
Electric Two Wheeler - फोटो : Freepik

विस्तार

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कीमत में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 2024 फेस्टिव सीजन में कमजोर डिमांड के बाद, कंपनियों ने सेल्स को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट देने की रणनीति अपनाई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में यह कमी कई कारणों से संभव हुई है। बैटरी और अन्य उपकरणों की लागत में गिरावट आने के साथ-साथ कंपनियों के पास बढ़ते इन्वेंट्री स्टॉक ने भी कीमतों को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE) नियमों के चलते कंपनियां वाहनों की कीमत घटाने को मजबूर हुई हैं।
विज्ञापन


अगर आप इलेक्ट्रिक कार या टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है। कुछ लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन अब भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक कारों पर जहां 3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमतों में भी अच्छी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

Electric Car And Scooter Discount Upto Rs 3 Lakh In January 2025 Hero Mahindra Tata And More
MG Windsor Electric Car - फोटो : JSW MG Motor India
इलेक्ट्रिक कारों पर 3 लाख रुपये तक की छूट
इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो कुछ लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स अब बड़ी छूट के साथ उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक कारों के कई माॅडल्स पर 3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर भी ऑफर्स
दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर भी शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनियां कीमत को कम कर ग्राहकों को लुभाने में लगी हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलग-अलग मॉडलों पर 3000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Electric Car And Scooter Discount Upto Rs 3 Lakh In January 2025 Hero Mahindra Tata And More
Tata Punch EV - फोटो : Tata Motors
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने का काम किया है। फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 2,500 रुपये से 5,000 रुपये तक की छूट के साथ बेचा जा रहा है, जिससे ग्राहक और भी किफायती दामों पर गाड़ियां खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed