फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   electric buses in bangalore bmtc jbm ecolife electric bus specifications electric vehicles in india Bangalore Metropolitan Transport Corporation BMTC

Electric Bus: बेंगलुरु में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सर्विस, एडवांस्ड फीचर्स से हैं लैस

Tue, 28 Dec 2021 05:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 05:19 PM IST
सार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में यात्री अब इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) में सवारी का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
electric buses in bangalore bmtc jbm ecolife electric bus specifications electric vehicles in india Bangalore Metropolitan Transport Corporation BMTC
Electric bus service flagged off by Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai from Vidhana Soudha - फोटो : Twitter/@CMofKarnataka

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में यात्री अब इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) में सवारी का आनंद ले सकेंगे। शहर में सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इलेक्ट्रिक बसों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। जेबीएम ऑटो (JBM Auto) द्वारा विकसित ये बसें बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) के तहत चलेंगी।
विज्ञापन


जेबीएम ऑटो ने बीएमटीसी को 40 इलेक्ट्रिक बसों के पहले बैच की डिलीवरी की गई है। जिसमें से सोमवार को ऐसी 25 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कंपनी ने कहा कि आने वाले महीनों में और 50 इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी की जाएगी। कंपनी ने पहले बीएमटीसी को 90 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
विज्ञापन


90 बसों की होनी है डिलीवरी
जेबीएम ने एक बयान में कहा, "JBM ECO-LIFE (जेबीएम ईसीओ-लाइफ) इलेक्ट्रिक बसें स्मार्ट सिटी पहल में मेट्रो फीडर सेवाओं के तहत चलेंगी। इस साल की शुरुआत में, जेबीएम ऑटो को बेंगलुरु शहर के लिए 90 नॉन-एसी इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला था।" इसमें कहा गया है कि यह ई-बस सर्विस कर्नाटक राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के पहले रोलआउट का प्रतीक है। इन बसों का संचालन केंगेरी, यशवंतपुर और केआर पुरम बस डिपो से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज और स्पीड
जेबीएम ऑटो द्वारा विकसित इन नॉन-एसी बसों में 33 यात्रियों और एक ड्राइवर के बैठने की व्यवस्था है। यह इलेक्ट्रिक बस एक बार फुल चार्जिंग करने पर 70 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ 120 किमी की दूरी तय कर सकती है।  जेबीएम ने कहा कि ये बसें छह लिथियम निकल मैंगनीज कोबाल्ट ऑक्साइड (एनएमसी) बैटरी पैक से लैस हैं।

शानदार फीचर्स
इलेक्ट्रिक बसें रियल टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस), इमरजेंसी के लिए पैनिक बटन, ऑटोमेटिक बस व्हीकल लोकेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्टॉप रिक्वेस्ट बटन जैसी कई खूबियों से भरी हुई हैं।


देश के कई हिस्सों में चलती हैं
जेबीएम की ईसीओ-लाइफ इलेक्ट्रिक बसें देश के अन्य हिस्सों में भी सर्विस में तैनात की गई हैं। जैसे नवी मुंबई नगर परिवहन निगम (एनएनएमटी) के तहत नवी मुंबई में इनका इस्तेमाल किया जाता है। कुल 30 ECO-LIFE बसें एनएनएमटी का हिस्सा हैं। इस साल की शुरुआत में, जेबीएम ने अहमदाबाद और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 105 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed