फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Do not make these mistakes while buying insurance of any vehicle, you will face problems later, know details

Vehicle Tips: किसी भी वाहन के इंश्योरेंस को खरीदते हुए न करें ये गलतियां, बाद में होगी परेशानी, जानें सबकुछ

Sat, 06 Jan 2024 02:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 06 Jan 2024 02:24 PM IST
सार

कार हो या बाइक या अन्य कोई भी वाहन उसके लिए इंश्योरेंस काफी जरूरी होता है। इंश्योरेंस खरीदते समय किन गलतियों को सबसे ज्यादा किया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Do not make these mistakes while buying insurance of any vehicle, you will face problems later, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किसी भी वाहन की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस काफी जरूरी होता है। लेकिन ज्यादातर लोग इंश्योरेंस खरीदते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। जिससे बाद में उनको परेशानी होती है। किन गलतियों से बचकर इंश्योरेंस को खरीदना समझदारी होती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


खरीदें सही पॉलिसी
अपने वाहन को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए सही पॉलिसी खरीदना काफी जरूरी होता है। कुछ लोग पैसे बचाने के लिए सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खरीदते हैं। जिस कारण जरुरत के समय अपने वाहन को सही करवाने के लिए खुद पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसा करना कई बार काफी महंगा भी हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनें सही कंपनी
जब भी इंश्योरेंस को खरीदना हो तो हमेशा सही कंपनी का चुनाव करना बेहतर होता है। बाजार में कई कंपनियों की ओर से वाहन इंश्योरेंस दिए जाते हैं। जिनमें कई तरह के विकल्प भी मिलते हैं। लेकिन जरुरत के समय कई कंपनियां क्लेम देने में काफी देरी करती हैं। जिससे ग्राहक को काफी परेशानी भी होती है।


यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

समझदारी से लें एड ऑन
कंपनियों की ओर से पॉलिसी देते समय कई तरह के एड ऑन के विकल्प दिए जाते हैं। लेकिन उनमें से अपने लिए सही एड ऑन को ही लेने में समझदारी होती है। बिना वजह कई एड ऑन लेने के कारण पॉलिसी का प्रीमियम भी बढ़ जाता है। ऐसे में सही एड ऑन को ही चुनकर पॉलिसी के साथ शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ

पढ़ें पूरी पॉलिसी
जब भी किसी कंपनी की पॉलिसी को आप अपने वाहन के लिए चुनें। तो इसके पहले पॉलिसी के साथ आने वाली सभी नियम और शर्तों को भी जरूर पढ़ना चाहिए। कई बार कंपनियां ऐसे नियम और शर्तें लगा देती हैं, जिनको जरुरत के समय पूरा करना काफी मुश्किल होता है और तब क्लेम मिलने में भी समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed