फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 CC Bikes: 300 सीसी की इन नई बाइक्स के बीच है मुकाबला, जानें इंजन और फीचर्स की डिटेल

Thu, 14 Sep 2023 12:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 14 Sep 2023 12:22 PM IST
सार

300 सीसी सेगमेंट में हाल में ही दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में नए वर्जन में लॉन्च हुई इन बाइक्स में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
comparison between two new 300 cc bikes, know the details of engine and features
2023 Honda CB300F - फोटो : Honda Motorcycle

भारतीय बाजार में 300 सीसी बाइक सेगमेंट में हाल में ही दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से नई बाइक को लॉन्च किया गया है। इनमें कितना दमदार इंजन और फीचर्स दिए गए हैं। इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

comparison between two new 300 cc bikes, know the details of engine and features
TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS
लॉन्च हुईं दो नई बाइक्स
300 सीसी बाइक सेगमेंट में हाल में ही देश में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 के अलावा होंडा की ओर से सीबी300एफ बाइक को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
comparison between two new 300 cc bikes, know the details of engine and features
2023 Honda CB300F - फोटो : Honda Motorcycle
कितना दमदार इंजन
होंडा सीबी300एफ में 293सीसी का ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर बीएसवीआई ओबीडी- 2 पीजीएम-एफआई इंजन मिलता है। यह इंजन 18 किलोवाट और 25.6 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा की इस बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता है जिसके साथ एक असिस्ट स्लिपर क्लच मिलता है। वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में कंपनी की ओर से 312 सीसी का रिवर्स इंक्लाइंड डीओएचसी इंजन दिया जाता है। जिससे 35.6 पीएस और 28.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। होंडा की तरह ही टीवीएस की ओर से भी बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
comparison between two new 300 cc bikes, know the details of engine and features
TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS
कैसे हैं फीचर्स
होंडा सीबी300एफ बाइक में कंपनी की ओर से एडवांस्ड फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी के लिए होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स, स्मार्ट कनेक्ट के अलावा पांच इंच टीएफटी स्क्रीन, एलईडी लाइट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed