फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Claim in survey: 80 Percent people postponed decision to buy a car, same number of people are not even able to buy two wheelers

सर्वे में दावा : 80% लोगों ने टाला कार खरीदने का फैसला, करीब इतने ही लोग दोपहिया खरीदने में भी सक्षम नहीं

Tue, 29 Mar 2022 06:18 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Mar 2022 06:18 AM IST
सार

सर्वे के मुताबिक, खरीदार अब समझने लगे हैं कि ई-वाहन भी परंपरागत वाहनों से मुकाबला कर सकते हैं। साथ ही ई-वाहनों पर आने वाली लागत भी किफायती साबित होगी। ई-वाहनों के लिए लोगों का बहुत अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, चार्जिंग सुविधाओं को लेकर अभी उनके बीच भरोसा नहीं पैदा हो पाया है।

विज्ञापन
Claim in survey: 80 Percent people postponed decision to buy a car, same number of people are not even able to buy two wheelers
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI

विस्तार

महामारी की वजह से करीब 80 फीसदी लोगों ने कार (चार पहिया) और 82 फीसदी ने दोपहिया वाहन खरीदने का फैसला टाल दिया है। मोबिलिटी आउटलुक के सर्वे के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ते आकर्षण के कारण करीब 40 फीसदी लोग ई-दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं। 2021 में यह आंकड़ा 37 फीसदी रहा था।

विज्ञापन


पिछले साल की तरह इस बार भी 33% लोग ही ई-कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। सर्वे में कहा गया है कि इस साल वाहन खरीदने का फैसला टालने वालों की संख्या बढ़ी है। इसका मतलब है कि कोरोना के प्रकोप से उबरने में अभी समय लगेगा। 
विज्ञापन


ई-वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं पर भरोसा नहीं
सर्वे के मुताबिक, खरीदार अब समझने लगे हैं कि ई-वाहन भी परंपरागत वाहनों से मुकाबला कर सकते हैं। साथ ही ई-वाहनों पर आने वाली लागत भी किफायती साबित होगी। ई-वाहनों के लिए लोगों का बहुत अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, चार्जिंग सुविधाओं को लेकर अभी उनके बीच भरोसा नहीं पैदा हो पाया है। सर्वे के मुताबिक, 49% लोग ऑनलाइन तरीके से वाहन खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed