{"_id":"66c37b7f2008901d7908b6f5","slug":"chinese-electric-carmaker-byd-plans-to-build-plant-in-karachi-to-enter-into-pakistan-growing-ev-market-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Electric Vehicles: ईवी दिग्गज बीवाईडी पाकिस्तान में करेगी एंट्री! कराची में प्लांट लगाने की बना रही है योजना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Vehicles: ईवी दिग्गज बीवाईडी पाकिस्तान में करेगी एंट्री! कराची में प्लांट लगाने की बना रही है योजना
Mon, 19 Aug 2024 10:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:36 PM IST
सार
चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता बीवाईडी कंपनी पाकिस्तान के एक स्थानीय साझेदार के साथ कराची में एक कारखाना बनाने की योजना बना रही है। कंपनी का मकसद देश के बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में हिस्सेदारी हासिल करना है।
विज्ञापन
BYD Cars
- फोटो : BYD
विस्तार
चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता बीवाईडी कंपनी पाकिस्तान के एक स्थानीय साझेदार के साथ कराची में एक कारखाना बनाने की योजना बना रही है। कंपनी का मकसद देश के बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में हिस्सेदारी हासिल करना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पाकिस्तान में तीन मॉडल बेचने के लिए योजना बना रही। जिसमें एक एसयूवी और एक सेडान शामिल है। बीवाईडी का लक्ष्य बाद में बाजार में बैटरी से चलने वाले और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों सहित अतिरिक्त मॉडल पेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीवाईडी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि कंपनी बैटरी से चलने वाले और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों के साथ बाजार में एंट्री करने की योजना बना रही है। लेकिन पाकिस्तान में कारखाने में निवेश करने और अन्य डिटेल्स पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
BYD Dolphin Electric Car
- फोटो : BYD
पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। जहां हाल के वर्षों में ग्रेट वॉल मोटर कंपनी, एसएआईसी मोटर कॉर्पोरेशन और चोंगकिंग चांगान ऑटोमोबाइल कंपनी जैसी चीनी कंपनियों ने एंट्री किया है। और टोयोटा मोटर कॉर्प और होंडा मोटर कॉर्प की स्थानीय यूनिट्स सहित जापानी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा की है। कुल ऑटो बिक्री की तुलना में पाकिस्तान में ईवी की बिक्री अभी भी मामूली है।
खबर के मुताबिक, बीवाईडी ने पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारिक समूहों में से एक, मेगा कांग्लोमरेट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जो उनके ज्यादातर बाजारों में सामान्य डीलरशिप मॉडल से आगे जाता है। चीनी कंपनी पाकिस्तान की सबसे बड़ी स्वतंत्र बिजली उत्पादक हब पावर कंपनी की सहायक कंपनी मेगा मोटर्स के साथ एक जॉइन्ट वेंचर में काम करेगी।
कारखाना कराची के पोर्ट कासिम क्षेत्र के पास स्थापित किया जाएगा। जहां टोयोटा, सुजुकी मोटर कॉर्प और किआ कॉर्प की स्थानीय यूनिट्स सहित अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए असेंबली प्लांट हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह 2026 की पहली छमाही में पूरा हो जाएगा और प्लांट का सटीक डिटेल्स अभी भी चर्चा में है।
सूत्र ने बताया कि बीवाईडी इस साल की चौथी तिमाही में बिक्री शुरू करने के लिए कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में शोरूम स्थापित करेगी।
सूत्र ने बताया कि बीवाईडी इस साल की चौथी तिमाही में बिक्री शुरू करने के लिए कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में शोरूम स्थापित करेगी।
BYD Han Electric Car
- फोटो : BYD
चीन की सबसे अधिक बिकने वाली कार ब्रांड, जिसने 2023 में 30 लाख यूनिट्स बेचीं, खासतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका में एक शीर्ष ईवी और हाइब्रिड निर्माता के रूप में अपनी स्थिति का लाभ उठाने के लिए एक बड़ा जोर लगा रही है।
शेनझेन स्थित फर्म, जिसकी 80 से ज्यादा देशों में उपस्थिति है, ने हंगरी, तुर्की और ब्राजील के साथ ईवी उत्पादन शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। चीन के बाहर इसका पहला कारखाना पिछले महीने थाईलैंड में खोला गया था।