फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   China’s Biggest Toll Road Hit by 24-Hour Traffic Jam Netizens Say Its Average Day in Gurugram

Traffic Jam: चीन के सबसे बड़े टोल रोड पर 24 घंटे का जाम, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- गुरुग्राम का आम दिन

Fri, 10 Oct 2025 08:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 08:23 PM IST
सार

चीन के आंहुई प्रांत में स्थित देश के सबसे बड़े टोल स्टेशन पर सोमवार, 6 अक्तूबर को जबरदस्त जाम लग गया। नेशनल डे और मिड-ऑटम फेस्टिवल की लंबी छुट्टियों के बाद लाखों लोग जब अपने घर लौटने लगे तो सड़कों पर गाड़ियों का समंदर उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
China’s Biggest Toll Road Hit by 24-Hour Traffic Jam Netizens Say Its Average Day in Gurugram
China Traffic Jam - फोटो : X/@TansuYegen

विस्तार

चीन के आंहुई प्रांत में स्थित देश के सबसे बड़े टोल स्टेशन पर सोमवार, 6 अक्तूबर को जबरदस्त जाम लग गया। नेशनल डे और मिड-ऑटम फेस्टिवल की लंबी छुट्टियों के बाद लाखों लोग जब अपने घर लौटने लगे तो सड़कों पर गाड़ियों का समंदर उमड़ पड़ा। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जाम करीब 24 घंटे तक चला, जिसमें हजारों गाड़ियां बंपर-टू-बंपर फंसी रहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - E20 Petrol: अब सभी पेट्रोल ग्रेड में ई20 मिल रहा है, या क्या कोई ईंधन अब भी इथेनॉल मुक्त है?
विज्ञापन

36 लेन वाला टोल बना 'समंदर'
वुजहुआंग टोल स्टेशन, जो कि 36 लेनों वाला है, वहां का नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। चारों तरफ लाल ब्रेक लाइट्स चमक रही थीं और गाड़ियां कछुए की चाल से आगे बढ़ रही थीं। ड्रोन फुटेज में ऊपर से देखा गया कि सैकड़ों कारें कई लेनों में फैलकर फिर टोल गेट पर केवल चार लेनों में सिमट रही थीं, जिससे बॉटलनेक की स्थिति बन गई। अधिकारियों का अनुमान था कि उस दिन करीब 1.2 लाख वाहन इस टोल से गुजरेंगे।

यह भी पढ़ें - Bike Road Trip: सुहावना मौसम और खुली सड़कें बुला रही हैं! बाइक रोड ट्रिप के लिए गाड़ी की ऐसे करें तैयारी

रिकॉर्ड तोड़ छुट्टियां, 888 मिलियन यात्राएं
इस साल चीन का नेशनल डे हॉलिडे मिड-ऑटम फेस्टिवल के साथ पड़ा, जिसके चलते लोगों को 1 से 8 अक्तूबर तक की आठ दिन की छुट्टी मिली। चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान रिकॉर्ड 888 मिलियन ट्रिप्स हुईं, जो पिछले साल के 765 मिलियन से कहीं ज्यादा थीं।

यह भी पढ़ें - CAFE 3: अब और सख्त होंगे फ्यूल एफिशिएंसी नियम, ह्यूंदै-महिंद्रा ने कड़े ईंधन दक्षता मानदंडों के लिए कसी कमर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "जब 32 लेन को 6 में मिलाओगे तो यही होगा।" दूसरे ने कहा, "अराजकता भी खूबसूरत लगती है जब आप उसमें फंसे नहीं होते।"

तीसरे यूजर ने लिखा, "सबको कार चलाने दो मत, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर बनाओ और ट्रैफिक पर नियंत्रण रखो।" एक मजेदार कमेंट में किसी ने लिखा, "इसलिए कार में हमेशा एक खाली बैग, कप और स्नैक्स जरूर रखो।"

वहीं किसी ने हंसी में लिखा, "यह तो गुरुग्राम का आम दिन लगता है।"

यह भी पढ़ें - 7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद

पहले भी लग चुका है 'ऐतिहासिक जाम'
यह पहली बार नहीं है जब चीन में ऐसा जाम लगा हो। साल 2010 में बीजिंग-तिब्बत एक्सप्रेसवे पर करीब 100 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा था, जो 12 दिनों तक चला। तब कुछ ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गए थे, जिससे हाईवे एक अस्थायी पार्किंग में बदल गया था।

इस बार का जाम भले ही एक दिन में खत्म हो गया, लेकिन इसने फिर साबित कर दिया कि दुनिया की सबसे बड़ी सड़कें भी तब बेबस हो जाती हैं जब लाखों लोग एक साथ निकल पड़ें। 

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - EV Car Sales:  सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed