देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से भारतीय बाजार में सबसे कम कीमत वाली कारों को ऑफर किया जाता है। इनमें ऑल्टो 800 और के-10 जैसी हैचबैक कारें शामिल हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की दोनों में से किस कार को खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Cheapest Hatchbacks: मारुति की के-10 है दमदार या खरीदें ऑल्टो-800 कार, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत
मारुति की ओर से दो सबसे सस्ती हैचबैक के तौर पर ऑल्टो 800 और के-10 को ऑफर किया जाता है। दोनों ही कारों में क्या खूबियां हैं और आपके लिए कौन सी कार बेहतर होगी। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसी है ऑल्टो 800
देश की सबसे सस्ती कार में से एक है ऑल्टो 800। पहले इसे मारुति 800 नाम से बेचा जाता था लेकिन बाद में इसे ऑल्टो 800 के नाम से ऑफर किया गया। इस कार में कंपनी की ओर से 800 सीसी का इंजन दिया जाता है। इसे पेट्रोल इंजन के अलावा सीएनजी विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
ऑल्टो के-10
ऑल्टो नाम से ही कंपनी के-10 को भी ऑफर करती है। यह भी कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती कारों में शामिल है। इसमें एक लीटर के सीरीज इंजन को दिया गया है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही तरह के ईंधन के विकल्प दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितनी है लंबाई-चौड़ाई
मारुति ऑल्टो 800 की लंबाई 3445 एमएम, चौड़ाई 1515 एमएम, ऊंचाई 1475 एमएम और व्हीलबेस 2360 एमएम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.6 मीटर का है।
ऑल्टो के-10 की लंबाई 3530 एमएम है। यह 1490 एमएम चौड़ी है। इसकी ऊंचाई 1520 एमएम और व्हीलबेस 2380 एमएम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर का है। इसमें सामान रखने के लिए 214 लीटर का बूट स्पेस दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
कैसे हैं फीचर्स
ऑल्टो 800 में बॉडी कलर्ड बंपर, आउटसाइड डोर हैंडल, फुल व्हील कवर, बॉडी साइड मोल्डिंग, सिल्वर एसेंट, ड्यूल टोन इंटीरियर, पावर स्टेयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट की-लैस एंट्री, रियर पार्सल ट्रे, एसी, फ्रंट स्पीकर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इमोबिलाइजर, ट्यूबलैस टायर, हेडलाइट लेवलिंग, फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ऑल्टो के-10 में कंपनी की ओर से रूफ एंटीना, बॉडी कलर्ड बंपर, फुल व्हील कवर्स, रियर पार्सल ट्रे, सिल्वर एसेंट, केबिन एयर फिल्टर, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट की-लैस एंट्री, एसी, पावर स्टेयरिंग, 17.78 सेमी स्मार्ट प्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑक्स और यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, चार स्पीकर, स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो और वॉयस कंट्रोल, डिस्टेंस टू एंपटी, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, इमोबिलाइजर, हाई स्पीड अलर्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना