फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   CFMoto to finally make India debut on 19 July

भारत में चार नई बाइक्स लेकर आ रही है चाइना की यह कंपनी

Thu, 11 Jul 2019 11:44 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 11 Jul 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
CFMoto to finally make India debut on 19 July
CFMoto bikes - फोटो : Social

चाइना की मोटरसाइकल निर्माता कंपनी CFMoto भारत में एंट्री करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक कंपनी 19 जुलाई को अपनी 4 नई बाइक्स को लांच करेगी। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरु की एएमडब्ल्यू मोटरसाइकल्स के साथ पार्टनरशिप की है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कंपनी 4 जुलाई को मुंबई में इन बाइक्स को लांच करने की तैयारी में थी। लेकिन मुंबई में बारिश के चलते लॉन्चिंग टाल दी गई और अब लॉन्चिंग इवेंट बेंगलुरु में होगा।

विज्ञापन

चार नए मॉडल्स होंगे लांच

CFMoto जिन चार नई बाइक्स को भारत में लांच करने जा रही है उनमें 300NK, 650NK, 650MT और 650GT शामिल हैं। ये चारों 250cc से लेकर 650cc  इंजन में होंगी और साथ ही बेहद प्रीमियम भी। लेकिन कंपनी इन बाइक्स को भारत में CKD यूनिट (बिना असेंबल की हुई) के रूप लाएगी जिसकी वजह से इनकी कीमत भी ज्यादा होगी। इतना ही नहीं यह भी माना जा रहा है कि भारत में आने वाले CFMoto बाइक्स के स्पेसिफिकेशन्स इंटरनैशनल मॉडल के जैसे ही होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी सबसे सस्ती बाइक

भारत में NK300 सबसे सस्ती बाइक के रूप में आएगी। इस नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक में कई फीचर्स इसे खास बनायेंगे। जैसे बाइक में TFT डिस्प्ले, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, स्प्लिट सीट्स और LED हेडलाइट देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें 292.4cc का इंजन मिलेगा जो 34hp का पावर और 20.5Nm टॉर्क देगा।
 
विज्ञापन

ये तीन बाइक्स होंगी महंगी

कंपनी NK300 के अलावा भारत में जिन तीन बाइक्स को पेश करेगी उनमें 649.3cc का इंजन मिलेगा लेकिन इंजन का पावर आउटपुट तीनों बाइक्स का अलग होगा। इनमें 650MT अडवेंचर-टूरिंग बाइक के रूप में आयगी, जबकि 650GT स्पोर्ट्स लुक वाली सेमीफेयर्ड टूरर बाइक होगी। इसके अलावा 650NK नेकेड स्ट्रीट फाइटर बाइक के रूप में आयगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed