{"_id":"5eb633c46cb89a2b054cd9d1","slug":"ceat-tyres-extends-warranty-by-three-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CEAT कंपनी ने भी रखा अपने ग्राहकों का ध्यान, टायर्स की तीन महीने तक बढ़ाई वारंटी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
CEAT कंपनी ने भी रखा अपने ग्राहकों का ध्यान, टायर्स की तीन महीने तक बढ़ाई वारंटी
Sat, 09 May 2020 10:08 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 09 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Ceat tyres
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के कारण जानी मानी टायर निर्माता कंपनी Ceat Tyres ने अपने ग्राहकों के लिए टायरों की वारंटी तीन महीने बढ़ा दी है। पूरे भारत में यह वारंटी एक्सटेंशन उन टायर्स के लिए है जिनकी वारंटी 1 मार्च 2020 से 31 मई 2020 के बीच समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
Ceat Tyres लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अर्नब बैनर्जी ने कहा कि हमने अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक ऐसे समय में भी वारंटी का लाभ प्राप्त करना जारी रखें। हमने फैसला लिया है कि हम देशभर में अपनी सभी डीलरशिप पर ग्राहकों को मुफ्त वारंटी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए Ceat ने COFIT-20 नामक एक पहल शुरू की है। इसके अंतर्गत कंपनी अपने कर्मचारियों को फिटनेस ट्रेनिंग दे रही है। कंपनी ने इसके लिए एक फिटनेस अधिकारी (सीएफओ) को नियुक्त किया है। इस दौरान दीपाली अठावले द्वारा नियमित परामर्श के अलावा कंपनी ने एक फिटनेस ट्रेनर वाणी पाहवा को भी नियुक्त किया है।कर्मचारियों को हर दिन दो 2 घंटे के स्लॉट प्रदान किए जाते हैं, जहां वे किसी भी स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न के लिए कॉल पर सीधे सीएफओ तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए हर रोज सुबह 8:30 बजे यू ट्यूब के माध्यम से कर्मचारियों के लिए 30 मिनट का अभ्यास सत्र आयोजित किया जाता है।
बता दें कि इससे पहले Tata Motors, Hyundai और Mahindra ग्रुप ने भी अपने ग्राहकों के लिए सर्विस वारंटी बढ़ाने की घोषणा की थी। वायरस और जारी लॉकडाउन की वजह से देशभर के सभी शोरूम, डीलरशिप और अन्य गैर जरूरी आउटलेट्स बंद होने के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया था। हालांकि अब धीरे धीरे सभी कंपनियां अपने कारखाने खोल रही हैं। कंपनी ने मुफ्त सेवा का उपयोग नहीं कर पा रहे ग्राहकों के लिए यह सेवा विस्तार देने की घोषाणा की थी।