{"_id":"6752af73e6828140b6064f89","slug":"ccpa-seeks-additional-documents-from-ola-electric-on-show-cause-notice-it-issued-on-consumer-rights-violations-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ola Electric: उपभोक्ता अधिकार उल्लंघन और अनुचित व्यापार प्रथाओं पर घिरी ओला, CCPA ने मांगे अतिरिक्त दस्तावेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Electric: उपभोक्ता अधिकार उल्लंघन और अनुचित व्यापार प्रथाओं पर घिरी ओला, CCPA ने मांगे अतिरिक्त दस्तावेज
Fri, 06 Dec 2024 01:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:32 PM IST
सार
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड को कथित उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और अनुचित व्यापार प्रथाओं पर पहले जारी किए गए कारण बताओ नोटिस पर अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Bhavish Aggarwal, Ola Electric founder and CMD
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) अभी भी मुश्किलों से बाहर नहीं निकल पाई है। क्योंकि उपभोक्ता निगरानी संस्था केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के इस दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है कि उसने अक्तूबर में कारण बताओ नोटिस के जरिए उठाई गई 10,644 ग्राहक शिकायतों में से 99 प्रतिशत का समाधान कर दिया है। CCPA ने 7 अक्तूबर को ओला इलेक्ट्रिक को उपभोक्ता अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसमें ईवी निर्माता को मुद्दों को हल करने के लिए 15 दिन की समय सीमा दी गई थी। ओला ने समय सीमा के भीतर जवाब दिया था। और दावा किया था कि समय सीमा के भीतर लगभग 10,500 से ज्यादा शिकायतों का समाधान कर दिया गया था।
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : X/@bhash
ताजा घटनाक्रम में, CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक से अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारी मांगी है। ताकि ईवी निर्माता के इस दावे की पुष्टि की जा सके कि उसने ग्राहकों की ज्यादातर शिकायतों का समाधान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, CCPA ने 4 दिसंबर को ओला इलेक्ट्रिक को एक ईमेल भेजा है ताकि यह वेरिफाई किया जा सके कि ओला इलेक्ट्रिक ने 22 अक्तूबर को अपने कारण बताओ नोटिस के जवाब में अपनी नियामक फाइलिंग में क्या दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : X/@PrathameshDaga
CCPA का कारण बताओ नोटिस: ओला इलेक्ट्रिक का जवाब
ओला इलेक्ट्रिक ने CCPA द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए 22 अक्तूबर को एक बयान जारी किया था। बयान में कहा गया है, "हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि CCPA से हमें जो 10,644 शिकायतें मिलीं, उनमें से 99.1 प्रतिशत शिकायतों का समाधान ओला इलेक्ट्रिक के मजबूत निवारण तंत्र के अनुसार ग्राहक की पूरी संतुष्टि के साथ किया गया।" ईवी निर्माता ने कहा कि लगभग एक तिहाई शिकायतें ओला की धीमी सर्विस और मरम्मत के बारे में थीं। ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ देरी से डिलीवरी, भ्रामक मार्केटिंग रणनीतियां, स्पेयर पार्ट्स की अनुपलब्धता और सर्विस के अधूरे वादे कुछ अन्य प्रमुख शिकायतें थीं।

Ola S1 Air Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ जांच के आदेश दिए
CCPA का यह कदम उपभोक्ता नियामक संस्था द्वारा ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ शिकायतों की विस्तृत जांच के आदेश के बाद आया है। इसने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से मामले की जांच करने और रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
ओला इलेक्ट्रिक पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने असंतुष्ट ग्राहकों के कारण विवादों में घिरी हुई है। नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (एनसीएच) ने पिछले एक साल से ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ ग्राहकों द्वारा की गई शिकायतों को चिह्नित किया था। लेकिन कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके चलते केंद्र ने सीसीपीए को ऑडिट करने का आदेश दिया।

ओला इलेक्ट्रिक ने आरोपों का जवाब देने की क्या योजना बनाई है
ओला इलेक्ट्रिक 20 दिसंबर तक भारत में अपने नेटवर्क को 4,000 शोरूम तक विस्तारित करने की योजना बना रही है। वर्तमान में देश में इसके लगभग 800 टचपॉइंट हैं। ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने यह भी आश्वासन दिया है कि नए 3,200 शोरूम में ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिए सर्विस सेंटर भी होंगे। ईवी निर्माता ने ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिए सेवा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए एक लाख से ज्यादा थर्ड-पार्टी मैकेनिकों को प्रशिक्षित करने की भी योजना बनाई है।