फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Cargo ship with 4000 new cars may have caught fire from Porsche EV on board in February of 2022 Know Details

Cargo Ship Fire: डूब गए मालवाहक जहाज में पॉर्शे ईवी से लगी होगी आग, फॉक्सवैगन पर दो बार ठोका गया मुकदमा

Thu, 07 Mar 2024 04:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

फरवरी 2022 में हजारों नई कारों को ले जा रहा एक मालवाहक जहाज आग की चपेट में आ गया और आखिरकार समुद्र में डूब गया। इसके साथ ही लगभग 4,000 वाहन भी समुद्र में समा गए थे।

विज्ञापन
Cargo ship with 4000 new cars may have caught fire from Porsche EV on board in February of 2022 Know Details
Cargo Ship Fire - फोटो : For Reference Only

विस्तार

फरवरी 2022 में हजारों नई कारों को ले जा रहा एक मालवाहक जहाज आग की चपेट में आ गया और आखिरकार समुद्र में डूब गया। इसके साथ ही लगभग 4,000 वाहन भी समुद्र में समा गए थे। यह घटना फरवरी 2022 में हुई थी और उस समय दुनिया भर में सुर्खियों में रही थी। लेकिन मामला अभी सुलझा नहीं है। क्योंकि हाल ही में आरोप सामने आए हैं कि आग शायद एक पोर्शे ईवी में लगी आग से शुरू हुई होगी। जिसे किसी ग्राहक के लिए भी ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

2005 में Felicity Ace (फेलिसिटी ऐस) मालवाहक जहाज को खास तौर पर एक कार कैरियर के रूप में बनाया गया था। यह जहाज आग की चपेट में आने के बाद पुर्तगाल के अजोरेस के तट पर डूब गया। चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था। लेकिन इस जहाज पर बाजार में मौजूद कुछ सबसे महंगी कारें थीं - बेंटले की 189 यूनिट्स, लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर की 15 यूनिट्स, लेम्बोर्गिनी उरुस की 50 की यूनिट्स, ऑडी क्यू3 की 297 यूनिट्स, ऑडी क्यू5 स्पोर्टबैक की 147 यूनिट्स और पोर्शे की 1,110 यूनिट्स। साथ ही कई फॉक्सवैगन ब्रांडेड कारें भी थीं। ये सभी जहाज के साथ डूब गईं। प्रारंभिक जांच के दौरान भी, यह माना गया था कि जहाज पर मौजूद ईवी के कारण आग लगी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहाज का मलबा सतह से 10,000 फीट नीचे होने के कारण किसी भी कार को बचाया नहीं जा सकता। लेकिन कुल नुकसान का क्या होगा? जहाज के संचालक, जापान की मित्सुई ओएसके लाइन्स को कथित तौर पर 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। और अब उसने स्टटगार्ट में मुकदमा दायर किया है, जहां पोर्शे का मुख्यालय है। साथ ही बीमाकर्ता एलियांज और चार अन्य वादियों ने भी मुकदमा किया है। दूसरा मुकदमा ब्राउनश्वेग की अदालत में है। पोर्शे की मूल कंपनी फॉक्सवैगन ने भी एक अन्य मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन

स्टटगार्ट अदालत के मुताबिक, वादी का दावा है कि आग एक पोर्शे मॉडल की लिथियम-आयन बैटरी से निकली थी। और फॉक्सवैगन ने उन्हें खतरे और ऐसे वाहनों के परिवहन के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में बताने में नाकाम रहा। हालांकि मामला एक साल पहले दायर किया गया था। लेकिन जजों ने अभी तक मुकदमे पर गौर नहीं किया है। क्योंकि पक्ष जमान राशि की राशि के बारे में झगड़ रहे हैं, जिसे आगे बढ़ने से पहले पोस्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed