फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car waiting period in December 2021: planning to buy a new car, then know 10 SUV With Highest Waiting Period In India

कितना है इंतजार: खरीदने की सोच रहे हैं नई कार, तो जानें इन सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV की कब मिलेगी डिलीवरी!

Fri, 10 Dec 2021 01:57 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Dec 2021 01:57 PM IST
सार

डिमांड के मुताबिक सप्लाई न होने से गाड़ियों को वेटिंग पीरियड सातवें आसमान पर पहुंच गया है। चुनिंदा गाड़ियों की बात करें, तो हाल ये है  कि अगर आज की तारीख में भी गाड़ी बुक कराते हैं तो ग्राहक को उसकी डिलीवरी एक साल से पहले नहीं मिलने वाली है...

विज्ञापन
Car waiting period in December 2021: planning to buy a new car, then know 10 SUV With Highest Waiting Period In India
car delivery - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

देश में इन दिनों एसयूवी सेगमेंट की मांग जबरदस्त है। यही एक सेगमेंट है, जो लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। इन दिनों एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सेमीकंडक्टर चिप की कमी के चलते कंपनियों को गाड़ियों को सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ये है कि ऑटो कंपनियां साल के आखिर में भी ग्राहकों को समुचित डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही हैं। वहीं डिमांड के मुताबिक सप्लाई न होने से गाड़ियों को वेटिंग पीरियड सातवें आसमान पर पहुंच गया है। चुनिंदा गाड़ियों की बात करें, तो हाल ये है  कि अगर आज की तारीख में भी गाड़ी बुक कराते हैं तो ग्राहक को उसकी डिलीवरी एक साल से पहले नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन

  • सभी एसयूवी गाड़ियों में महिंद्रा थार पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड है, जो कि आधिकारिक है। इसके कुछ वैरिएंट्स को ग्राहकों को एक साल का इंतजार करना पड़ सकता है।
  • वहीं हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV700 के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इसका भी वेटिंग पीरियड भी कुछ डीलरशिप्स पर एक साल तक का है।
  • इस लिस्ट में मिड साइज एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा भी शामिल है, जिस पर 10 महीने तक का इंतजार है। इस सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल है।
  • हाल ही में लॉन्च टाटा पंच पर भी इंतजार लंबा हो गया है। टाटा पंच के कुछ वैरिएंट्स पर भी वेटिंग पीरियड 8 महीने तक है।  
  • किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Kia Seltos भी लोगों में काफी पॉपुलर है। किआ पिछले दो महीने से लगातार एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन रही है। किआ के कुछ वैरिएंट्स पर वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच गया है।
  • वहीं निसान की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट के कुछ वैरिएंट्स की डिलीवरी लेने के लिए ग्राहकों को पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
  • निसान मैग्नाइट की तरह ही रेनो की कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर पर भी लंबा इंतजार है। रेनो काइगर के कुछ वैरिएंट्स पर चार महीने से ऊपर है।
  • वहीं हाल ही में त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च हुई एमजी एस्टर पर भी लंबा इंतजार है। एस्टर के कुछ वैरिएंट्स पर चार महीने तक का इंतजार है। हालांकि एमजी 2021 से पहले एस्टर की 5,000 यूनिट देने का वादा कर चुकी है।
  • जबकि टाटा मोटर्स की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन के पेट्रोल और डीजल वैरिएंट पर तीन महीने तक का वेटिंग पीरियड है, वहीं नेक्सन ईवी पर 6 महीने तक की वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल वेटिग पीरियड
Mahindra Thar  एक साल तक
Mahindra XUV700  एक साल तक
Hyundai Creta 10 महीने तक
Tata Punch 8 महीने तक
Kia Sonet 6 महीने तक
Kia Seltos 6 महीने तक
Nissan Magnite 5 महीने तक
Renault Kiger 4 महीने तक
MG Astor 4 महीने तक
Tata Nexon 3 महीने तक (ईवी पर 6 महीने तक)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed