{"_id":"e767ee02-e399-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"will-soon-launch-new-model-of-chevrolet-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द लांच होगा शेवरले बीट का नया मॉडल","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
जल्द लांच होगा शेवरले बीट का नया मॉडल
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेवरले भारतीय ऑटो बाजार में पैठ बनाने पर ध्यान दे रही है। इसी के चलते कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में अपनी कई गाड़ियों के नये मॉडल लांच किये हैं। टवेरा, कैप्टिवा और शेवरले क्रूज का अपग्रेड वर्जन बाजार में लांच करने के बाद खबर है कि कंपनी बीट का फेसलिफ्ट वर्जन उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन
हैचबैक सेग्मेंट की डीजल इंजन वाली शेवरले बीट भारतीय बाजार में काफी पसंदीदा कार है। शेवरले की कारें साइज में छोटी और फ्यूल एफिशिएंसी की वजह से इंडियन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी हैं। 1.0 लीटर डीजल इंजन के साथ शेवरले की कारें लुक में भी अन्य कारों को टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो बीट के नये मॉडल का फ्रंट लुक मौजूदा मॉडल से बड़ा और अच्छा दिखाई देगा। कार के इंटीरियर में भी कंपनी कुछ अन्य फीचर्स एड करने का प्लान कर रही है। बीट के टॉप वर्जन को 15 इंच के एलॉय व्हील के साथ बाजार में उतारा जाएगा। नये वर्जन के बाजार में सितंबर के पहले हफ्ते में लांच होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
(www.cardekho.com)