फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   volkswagen ameo diesel to Be launched in india this week

जल्द लॉन्च होगा फॉक्सवैगन एमियो का डीजल वर्जन

Wed, 12 Oct 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
volkswagen ameo diesel to Be launched in india this week
Volkswagen Ameo
जून में पेट्रोल इंजन वर्जन की धमाकेदार लॉन्चिंग के बाद अब फॉक्सवैगन अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एमियो के डीज़ल इंजन वर्जन को भी जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन


फॉक्सवैगन की तैयारियां पूरी हो गई हैं और इसी हफ्ते लॉन्चिंग की संभावना है। फिलहाल, फॉक्सवैगन एमियो सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध थी। फिलहाल कार की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि डीजल वर्जन की कीमत भी पेट्रोल की तरह ही आकर्षक होगी। कार की अनुमानित कीमत 6.9 लाख रुपये से लेकर 9.5 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन


वैसे तो डीजल वर्जन के फीचर्स और डिजाइन में कुछ खास फर्क नहीं होगा। डीजल इंजन वर्जन में भी कार के तीन वेरिएंट उपलब्ध होंगे। जिनमें Trendline, Comfortline और Highline वर्जन शामिल हैं।डीजल वर्जन में भी पेट्रोल वर्जन की तरह ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज़ कंट्रोल और पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉक्सवैगन एमियो डीज़ल का भारतीय बाज़ार में अब सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिज़ायर, होंडा अमेज़, ह्युंडई एक्सेंट, टाटा बोल्ट और फोर्ड फीगो एस्पायर से होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed