{"_id":"cef5dc00-8bb7-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"vehicles-market-will-triple-by-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों का बाजार 2020 तक हो जाएगा तिगुना","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
गाड़ियों का बाजार 2020 तक हो जाएगा तिगुना
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 13 Mar 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की ऑटो कंपनियां भले ही फिलहाल बिक्री में गिरावट के संकट से जूझ रही हैं, पर लंबी अवधि में उनके कारोबार की संभावनाएं बेहतर हैं। मार्केटिंग संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने वाली ग्लोबल फर्म जेडी पावर ने अपनी एक रिपोर्ट यही उम्मीद जताई है। जेडी पावर ने बताया है कि 2020 तक देश में गाड़ियों का बाजार करीब तिगुना बढ़कर 93 लाख वाहन सालाना के स्तर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक देश में लोगों की खर्च योग्य आय में बढ़ोतरी होने से वाहनों की मांग में तेजी आएगी। इसके चलते वाहनों का बाजार सालाना 16 फीसदी की दर से चक्रवृद्धि बढ़ोतरी के साथ बढ़ेगा। हालांकि भारत में चीन की तरह वाहनों के बाजार में उछाल नहीं दिखाई देगा और यह धीरे-धीरे एक सतत रफ्तार के साथ बढ़ते हुए 2020 तक अपने आकार को करीब तिगुना कर लेगा।
विज्ञापन
वाहनों के बाजार के इस विस्तार की वजह बताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में दैनिक जरूरतों के अलावा खर्च करने योग्य आय वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसमें काफी बड़ी संख्या युवाओं की होगी, जो कि कारों के अच्छे संभावित खरीदार माने जाते हैं।
विज्ञापन
जेडी पावर की यह रिपोर्ट देश की कार कंपनियों को ऐसे समय में अच्छा दिलासा दे सकती है, जबकि उनकी बिक्री का आंकड़ा 12 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और फरवरी में कारों की घरेलू बिक्री 25.71 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 1.58 लाख के स्तर पर पहुंच गई है।