फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   toyota will not launch new product next 3 years in indian market

तीन साल तक कोई नई कार नहीं लाएगी टोयोटा

Fri, 07 Dec 2012 12:24 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 07 Dec 2012 12:24 PM IST
विज्ञापन
toyota will not launch new product next 3 years in indian market

कई कार निर्माता कंपनियां जहां भारतीय बाजार में नई कारें लांच करने की तैयारी में हैं वहीं टोयोटा किर्लोस्क्र मोटर्स (टीकेएम) ने अगले तीन साल तक भारतीय बाजार में कोई भी नई कार लांच नहीं करने की घोषणा की है। कंपनी के इस निर्णय के पीछे नवंबर माह में टोयोटा की बिक्री में दर्ज की गई 26 फीसदी गिरावट को वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन


कंपनी की तरफ से कहा गया है कि टीकेएम की अगले तीन साल तक कोई भी नई कार उतारने की योजना नहीं है। टोयोटा के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (मार्केटिंग) संदीप सिंह ने कहा कि कंपनी अगले तीन साल में कोई भी नया मॉडल बाजार में नहीं उतारेगी। हम इटिओस और लिवा को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि एसयूवी सेग्मेंट की इनोवा और फॉरचूर्नर की बिक्री पर ध्यान देने की जरूरत है। इसे हम अगले कुछ सालों में अंजाम देंगे।
विज्ञापन


संदीप ने कहा कि टोयोटा की प्रतिद्वंदी कंपनियां नए मॉडल लांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वसनीय ग्राहक हैं और हम भारतीय बाजार में कम समय के लिए नहीं है बल्कि लंबे समय के लिए हैं। नवंबर में टोयोटा इटिओस और लिवा की 4,231 कारों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,271 कारों का था। इनोवा और फारचूर्नर की बिक्री में गत वर्ष के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed