{"_id":"d1ec02384af15ee23d5a0af3b645bf88","slug":"toyota-refreshs-its-etios-and-etios-liva","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोयोटा ने इन दो कारों में शामिल किए ये नए फीचर्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
टोयोटा ने इन दो कारों में शामिल किए ये नए फीचर्स
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी लोकप्रिय कार इटिओज और इटिओज लीवा को नए लुक, डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है।
विज्ञापन
दोनों मॉडल लोकप्रिय सेडान सेगमेंट और हैचबैक सेगमेंट के लिए इटिओज और इटिओज लीवा के फीचर्स में कई बदलाव किए हैं।
इस तरह बढ़ाएं कार और बाइक का माइलेज
विज्ञापन
नए मॉडल में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। दोनों ही मॉडल्स में दो फ्रंट एयरबैग, टेकोमीटर, रियर डिफौगर, डुअल कलर इंटिरियर, वुड फिनिश डोर हैंडल, रियर डिफॉगर ब्लूटूथ सहित 2 डिन ऑडिया, यूएसबी जैसे कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
ये सारे फीचर्स इटिओज और इटिओज लीवा के टॉप मॉडल में शामिल किए गए है। नई इटिओस और इटिओस लीवा को पेश करते समय एन.राजा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग ने कहा, " हम लगातार अपने प्रोडक्ट में नए और शानदार फीचर्स शामिल करते हैं जिससे हमारे कस्टमर्स को हमेशा कुछ नए मिले।"
सेडान इटिओज के पेट्रोल की कीमत 5.53-7.23 लाख रुपए, जबकि डीजल की कीमत 6.82-8.30 लाख रुपए के है।
हैचबैक सैगमेंट की इटिओज लीवा पेट्रोल मॉडल 4.53-6.23 लाख रुपए है जबकि इसका डीजल मॉडल 5.92-7.12 लाख रुपए है।