{"_id":"06e1d8d8c10299f16ab9958bcd009eb3","slug":"toyota-etios-cross-launch-on-7th-may-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को इंतजार है टोयोटा की इस नई कार का","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
सभी को इंतजार है टोयोटा की इस नई कार का
Updated Wed, 09 Apr 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा की नई इटियोज क्रॉस करीब एक साल से चर्चा में है। ऑटो एक्सपो 2014 में इसको पेश करने के बाद इसके चाहने वाले और भी बेताब हो गए हैं।
विज्ञापन
बहरहाल अब टोयोटा इटियोज क्रॉस का इंतजार खत्म होने का समय आ गया है। कंपनी अगले महीने 7 मई, 2014 को ये कार लांच करने वाली है।
ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि टोयोटा इटियोज क्रॉस पेट्रोल मॉडल की कीमत 5 लाख रुपए और डीजल मॉडल की कीमत 6.35 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप SUV कारें
कंपनी टोयोटा इटियोज क्रोस की बुकिंग 50 हजार रुपए में पहले ही शुरू कर चुकी है। 7 मई, 2014 से इस कार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इटियोज क्रॉस को लीवा हैच कार पर नए एक्सटीरियर और इंटीरियर काम के बाद तैयार किया गया है।
इसके इंजन की बात करें तो इटियोज क्रॉस में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर डीजल इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ज्यादा पावर के लिए इसमें 1.5लीटर पेट्रोल इंजन का भी एक विकल्प रखा गया है।