फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   top selling SUVs

ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप SUV कारें

Mon, 07 Apr 2014 01:30 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
top selling SUVs

एसयूवी और कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों को लेकर ऑटो कार कंपनियां में काफी कॉम्पीटिशन देखा जाता है। कार कंपनियां नए प्रोडक्ट के साथ नई फेसलिफ्ट कारें बाजार में उतारती रहती हैं।

विज्ञापन


आइए नजर डालते हैं कि किस कार कंपनी ने SUV सेगमेंट में 2013-14 वित्तवर्ष के दौरान सबसे ज्यादा बिक्री की।

महिंद्रा बोलेरो, सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

top selling SUVs

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी कार महिंद्रा बोलेरो की 2013-2014 वित्तवर्ष में 1,05,000 यूनिट बेची हैं। हाल ही में कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन भी लांच किया है, जिसमें कंपनी ने एबीएस और एयरबैग को शामिल किया है।

महिंद्रा बोलेरो डीआई नॉन एसी की कीमत 5,93,165 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा स्कार्पियो, दूसरे स्‍थान पर भी ‌महिंद्रा

top selling SUVs

‌महिंद्रा बोलेरो के बाद दूसरे स्‍थान पर भी ‌महिंद्रा की ही एसयूवी कार ‌महिंद्रा स्कार्पियो है। महिंद्रा ने एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा स्कार्पियो की 50,900 यूनिट बेची हैं।

वर्ष 2002 कंपनी ने इस कार का पहले मॉडल लांच किया था। इसकी कीमत 7,82,679 रुपए है।

विज्ञापन

रेनॉ डस्टर, लोगों को खुब लुभाई

top selling SUVs

कुछ ही समय पहले ऑटो कार की दुनिया में नई रेनॉ डस्टर ने भी लोगों का मन जीता है। रेनॉ डस्टर SUV सेगमेंट में 2013-2014 वित्तवर्ष में बिकने वाली तीसरी सबसे बड़ी कार है। कंपनी ने 46,700 रेनॉ डस्टर यूनिट की बिक्री की है।

रेनॉ डस्टर के पट्रोल वैरियंट की कीमत 7,78,000 रुपए है।

फोर्ड ईकोस्पोर्ट, बननी लोकप्रिय

top selling SUVs

जून 2013 में लांच ही फोर्ड की एसयूवी कार ईकोस्पोर्ट काफी चर्चा में रही है। शुरुआती 17 दिन के अंदर ही कंपनी ने 30,000 यूनिट की बुकिंग प्राप्त की। कंपनी ने 2013-2014 वित्तवर्ष में ईकोस्पोर्ट की कुल 45,000 यूनिट बेची हैं।

इस कॉम्पेक्ट एसयूवी की शुरुआती कीमत 6,14,993 रुपए है और इसके टॉप डीजल वैरियंट की कीमत 9,48,997 रुपए के करीब है।

टाटा सफारी डीकोर 2.2, सफारी का आज भी जलवा

top selling SUVs

भारत की पहली 4×4 SUV कार टाटा सफारी के दो मॉडल टाटा सफारी डीकोर 2.2 और टाटा सफारी स्ट्रोम भारतीय बाजार में मौजूद हैं।

टाटा सफारी डीकोर 2.2 की कीमत करीब 10 लाख रुपए है जबकि टाटा सफारी स्ट्रोम की कीमत टाटा सफारी डीकोर 2.2 से थोड़ी ज्यादा है। टॉप फाइव ने टाटा सफारी डीकोर 2.2 का नंबर आता है।

निसान टेरानो, मुकाबला जोरदार

top selling SUVs

अक्टूबर 2013 में लांच ही निसान की टेरानो एसयूवी कार ने 2013-14 वित्तवर्ष में 14,998 यूनिट का आंकड़ा पार किया है। इसको एसयूवी सेगमेंट में अच्छी बिक्री ही कहा जाएगा।

निसान टेरानो डीजन एक्सई डी की कीमत 9,47,655 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed