दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली कार का नया मॉडल, रफ्तार और भी तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार बुगाती वेरॉन को पहली बार दुनिया के सामने 2005 में पेश किया गया। मौजूदा वक्त में सिर्फ 15 वेरॉन कारें बिकने के लिए बची हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कंपनी इस सुपर फास्ट कार की संख्या और बढ़ाने वाली है।
कंपनी जल्द ही बुगाती वेरॉन एसएस मॉडल को पेश कर सकती है जो पहले से और पावरफुल कार होगी।
महज 2.3 सेकेंड 100 किमी
कंपनी की पहले से मौजूद वेरॉन 1000बीएचपी क्षमता वाली है अब कंपनी 1200bhp क्षमता वाली नई बुगाती वेरॉन के निर्माण पर काम कर रही है। नई कार के साथ ही कंपनी एक बार फिर से सबसे तेज रफ्तार वाली सुपर कार को बनाने का खिताब अपने नाम करने की तैयारी कर रही है।
नई मॉडल की टॉप स्पीड 465 किमी. प्रति घंटा की होगी। यह कार 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार महज 2.3 सेकेंड में पकड़ लेगी। नई वेरॉन एसएस में w16 क्वाड टर्बो चार्जड इंजन ही इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन यह इंजन 8.0 लीटर का होगा।