{"_id":"71f5571e-7a56-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"tata-will-launch-soon-nano-cng","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा जल्द लांच करेगी सीएनजी वाली नैनो","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
टाटा जल्द लांच करेगी सीएनजी वाली नैनो
नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
छोटी कार नैनो की घटती बिक्री से चिंतित टाटा मोटर्स ने इस साल की पहली छमाही में इसके सीएनजी संस्करण को बाजार में उतारने की तैयारी की है। कंपनी नैनो के डीजल वर्जन को भी बाजार में पेश करेगी। डीजल संस्करण बनकर तैयार है लेकिन कंपनी ने इसे बाजार में कब उतारेगी, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने कहा कि नैनो की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। हम इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। यह काफी लंबा रास्ता है। हमारी योजना पहली छमाही के अंत तक कार के 2013 मॉडल को पेश करने की है। उन्होंने कहा कि नई नैनो में कई अतिरिक्त फीचर होंगे जोकि कार की मौजूदगी को बढ़ाएंगे। इसके अलावा हम बहुत ही जल्द नैनो का सीएनजी मॉडल भी बाजार में पेश करेंगे।
विज्ञापन
डीजल से चलने वाली कार के बारे में उन्होंने कहा कि भविष्य में, हम निश्चित रूप से इस तरह की कारें पेश करेंगे लेकिन अभी हमने इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। बाजार में नैनो की बिक्री रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। इस साल जनवरी में इसकी बिक्री घटकर 1,504 इकाई रह गई जबकि पिछले साल इसी माह के दौरान 7,723 नैनो बिकी थीं। इस वित्तीय वर्ष अप्रैल-जनवरी के बीच 50,836 कारें बेची गई जबकि इसी अवधि के दौरान पिछले साल 54,835 कारें बिकी थीं।
विज्ञापन
क्या होगी खासियत
नैनो के सीएनजी और डीजल संस्करण से मध्यम वर्ग को खासा फायदा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सीएनजी से चलने वाली नैनो कार 40 किमी की माइलेज देगी, जिससे डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते ईंधन खर्च से लोगों को राहत मिलेगी।