फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   tata will launch hybrid and electric car

इलेक्ट्रॉनिक कार लॉन्च करेगी टाटा

Thu, 25 Jul 2013 10:55 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
tata will launch hybrid and electric car
पेट्रोल के बढ़ते दाम और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती दिलचस्पी को देख टाटा भी हाईब्रिड और बिजली से चलने वाले वाहन बनाएगा। ये जानकारी कंपनी के चेयरमैन ने दी।
विज्ञापन


कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए टाटा इंडस्ट्री के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने अपनी ऑटोमोबाइल कंपनियों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

मिस्त्री ने बताया कि टाटा मोटर्स की दूसरी ईकाई जैगुआर लैंड रोवर इस साल अपने आठ मॉडल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। उन्होंने आगे बताया कि भारत के अलावा दूसरे देशों में भी कंपनी अपने विस्तार की संभावनाएं तलाश रही है।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने ये घोषणा भी कि कंपनी पेट्रोल के अन्य विकल्पों पर भी काम कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि 2020 तक कंपनी पेट्रोल के दूसरे विकल्पों पर आधारित वाहनों का निर्माण शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्त्री ने आगे ये भी बताया कि उनकी ईकाई जैगुआर लैंड रोवर नई तकनीक और आविष्कारों के जरिए ग्रोथ कर रही है। भविष्य की ग्रोथ के लिए वह ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।


इसी योजना के तहत अपने आठ नए मॉडल पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने चेरी ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ गठजोड़ किया है। जेएलआर चीन के चांगशू में अपने नए प्लांट का निर्माण करेगी।

साइरस मिस्त्री की इस योजना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले साल इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा के साल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed