{"_id":"5a0910664f1c1bc9678bb385","slug":"tata-motors-to-increase-production-of-nexon-to-decrease-waiting-period","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घटने वाला है Tata Nexon का वेटिंग पीरियड, कंपनी करने जा रही कुछ ऐसा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
घटने वाला है Tata Nexon का वेटिंग पीरियड, कंपनी करने जा रही कुछ ऐसा
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर नेक्सन कार के जरिए भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के सबसे लुभावने एसयूवी सेग्मेंट में एंट्री की थी। लॉन्चिंग से पहले से ही कार को लेकर ग्राहकों में काफी उत्सुकता थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस कार के लिए वेटिंग पीरियड बढ़कर दो महीना हो गया है। हालांकि कंपनी ने वेटिंग पीरियड को कम करने का रास्ता ढूंढ लिया है।
पढ़ें: गाड़ी से कम करना है प्रदूषण और बढ़ाना है माइलेज तो ये है तरीका
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स इस का का प्रोडक्शन बढ़ाने जा रही है जिससे वेटिंग पीरियड कम हो जाएगा। पिछले दो महीने से टाटा नेक्सन का औसतन 3000 यूनिट/महीने प्रोडक्शन हो रहा है, अब कंपनी इसे 6000 यूनिट/महीना करने जा रही है। बता दें कि टियागो हैचबैक कार के बाद नेक्सन टाटा मोटर्स की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार बन गई है।

टाटा नेक्सन का इंजन
यह कंपनी की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है।
इंजन (पेट्रोल) 1,198 सीसी, तीन सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल
इंजन (डीजल) 1,497 सीसी, चार सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल
पावर 110 bhp (पेट्रोल), 110 bhp (डीजल)
टॉर्क 170 Nm (पेट्रोल), 260 Nm (डीजल)
इंजन (डीजल) 1,497 सीसी, चार सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल
पावर 110 bhp (पेट्रोल), 110 bhp (डीजल)
टॉर्क 170 Nm (पेट्रोल), 260 Nm (डीजल)
टाटा नेक्सन के अन्य फीचर्स
Tata Nexon
इसमें 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस कमांड और मैसेज पढ़ने व रिप्लाई करने जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। एक्सटीरियर की बात करें तो कार में फॉगलैंप, डुअल टोन पेंट स्कीम, तीन-टोन इंटीरियर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और 16-इंच के बड़े एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट व स्टॉप बटन दिया गया है। इसके अलावा रिमोट एक्सेस के लिए wearable key दी गई है। इस सेग्मेंट में यह फीचर पहली बार दिया गया है।