{"_id":"59b8bd564f1c1be57f8b6669","slug":"tata-motors-launched-limited-edition-tiago-wizz-at-starting-price-4-52-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिमिटेड एडिशन वाली टाटा Tiago Wizz लॉन्च, कीमत 4.52 लाख रुपए से शुरू","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लिमिटेड एडिशन वाली टाटा Tiago Wizz लॉन्च, कीमत 4.52 लाख रुपए से शुरू
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए एक एसेसरीज किट जोड़ी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने अपनी प्रचलित हैचबैक कार Tiago का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है जिसे Tiago Wizz नाम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह एक लिमिटेड एडिशन वाली कार है और इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए एक एसेसरीज किट जोड़ी गई है। एसेसरीज किट के साथ पेट्रोल वर्जन वाली टियागो विज की कीमत 4.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और डीजल वर्जन वाली की कीमत 5.30 लाख रुपए रखी गई है।
पढ़ें : Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर
टाटा टियागो की भारत में अच्छी सेल हुई है और हाल ही में कंपनी ने इसमें AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) वैरिएंट उतारा था। कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन में कोई मकैनिकल बदलाव नहीं किया है। यह 1.2 लीटर वाले पेट्रोल और 1.05 लीटर वाले डीजल इंजन के साथ आता है।

कार का लुक और फीचर्स
limited-edition Tiago Wizz
कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए ब्लैक कलर वाली रूफ और spoiler दी गई है। इसमें बैरी-रेड ग्रिल हाईलाइट भी दी गई है। इसके अलावा डुअल टोन व्हील कवर और पहल से स्टाइलिश B pillar दिया गया है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियाने ब्लैक फिनिश के साथ डुअल टोन इंटीरियर, नया सीट फैबरिक दिया गया है।
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट मयंक पारेक ने बताया, “टाटा टियागो विज लिमिटेड एडिशन के साथ हम इस कार की सक्सेस और त्योहारों के सीजन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। टाटा टियागो हमारे लिए गेम चेंजर बनकर आई थी और महीने दर महीने कंपनी की ग्रोथ में इस कार का बड़ा योगदान है।”