{"_id":"edb76a68-84c9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"tata-manza-based-compact-sedan-to-launch-by-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई में आएगी मांजा आधारित कॉम्पैक्ट सेडान","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मई में आएगी मांजा आधारित कॉम्पैक्ट सेडान
cardekho.com
Updated Mon, 04 Mar 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के लिए कुछ खास नहीं रहा, लेकिन कंपनी 2013 में नया करने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है। कंपनी की तरफ से पहले भी बताया जा चुका है कि टाटा नए साल में कई नई कारों के साथ ही मौजूदा कारों के अपग्रेड वर्जन को लांच करेगी। अब टाटा 4 मीटर से कम लंबाई वाली नई कॉम्पैक्ट सेडान को लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
फाइनेंशियल क्रॉनिकल के मुताबिक कंपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान को मांजा प्लेटफार्म पर तैयार कर रही है और इसे जल्द ही मई या जून माह में लांच किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है 4 मीटर से कम लंबाई वाली मांजा आधारित कॉम्पैक्ट सेडान कार की शुरूआती कीमत 4.5 लाख से 5 लाख रुपये के बीच होगी। टाटा की आने वाली नई कार की सेडान सेग्मेंट की लीडर स्विफ्ट डिजायर से टक्कर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की 4 मीटर से कम लंबाई वाली इंडिगो सीएस पहले से ही बाजार में मौजूद है, अब इसी सेग्मेंट में कंपनी दूसरी कार भी लांच करने की तैयारी कर रही है। नई कार को पेश करने के बाद टाटा पहली ऐसी कंपनी होगी जिसकी एक ही सेग्मेंट में दो कारें होंगी। इस समय बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की डिमांड में तेजी है।
विज्ञापन