फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   tata launch nano cng

लो जी, किफायती नैनो आ गई सीएनजी वर्जन में

Wed, 24 Jul 2013 11:24 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
tata launch nano cng
पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं तो टाटा आपके लिए नैनो
विज्ञापन
का सीएनजी वर्जन ला रहा है। कंपनी नैनो के साथ इंडिका और इंडिगो के सीएनजी वर्जन भी लॉन्च करेगा।

एक तरफ जहां भारतीय कार बाजार मंदी की चपेट में है। वहीं कंपनियां नई कार लॉन्च करने की जगह अपनी पुरानी कार को रि लॉन्च रही हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को मद्देनजर रखते हुए टाटा अपना नया सीएनजी वर्जन ला रही है।

टाटा मोटर्स ई मैक्स सीएनजी के नाम से नैनो के इस नए अवतार को पेश करेगी। कंपनी का दावा है कि नैनो ई मैक्स इंडिया की सबसे क्लीनेस्ट कार होगी। कंपनी के मुताबिक ये कार प्रति किमी मात्र 76 ग्राम सीओटू (कार्बन डाइऑक्साइड) का उत्सर्जन करेगी।
विज्ञापन


कंपनी अपने इस नए मॉडल में ऑटोमेटिक सीएनजी कट ऑफ सिस्टम और फ्यूल क्वालिटी चैक सिस्टम जैसे अत्याधुनिक फीचर दे रही है। नैनो ई मैक्स का सीएनजी टैंक 32 लीटर का है। कंपनी का दावा है कि ये एक किलोग्राम सीएनजी में 36 किमी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनो ई मैक्स पेट्रोल और सीएनजी के कंबाइंड 624 सीसी इंजन का मेल है। पेट्रोल पर ये कार 37.5 बीएचपी की ताकत देती है जो पहले वाले मॉडल से 10 प्रतिशत अधिक है। वहीं सीएनजी पर ये 5500 आरपीएम पर 32 बीएचपी की ताकत देती है।


कार में पांच गियर हैं (चार आगे एक पीछे)। सूत्रों के अनुसार कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतारने वाली है। हालांकि कई बार इसे सड़क पर टेस्ट रन के दौरान परखा जा चुका है। निम्नमध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ये सीएनजी वर्जन बढ़िया विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed