फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   tata aria lx base variant re launched

टाटा ने अरिया के बेस मॉडल को रि-लांच किया

Mon, 22 Oct 2012 02:04 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Mon, 22 Oct 2012 02:04 PM IST
विज्ञापन
tata aria lx base variant re launched

ऑटो बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने वाहनों के बदलाव पर काम कर रही है। टाटा ने फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अरिया के बेस मॉडल अरिया Lx को आकर्षक कीमतों पर फिर से लांच किया है। कंपनी ने अपनी इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरुम कीमत 9.95 लाख रुपये रखी है।

विज्ञापन


कंपनी ने पहले के मुकाबले इसके फीचर्स में भी कुछ बदलाव किए हैं। अरिया में पॉवर स्टीयरिंग के साथ ही पॉवर विंडो और कुछ अन्य फीचर जोड़े गए हैं। अरिया के बेस मॉडल को लांच करने के पीछे टाटा का मकसद यात्री वाहनों के सेग्मेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने का है। नई अरिया में कंपनी ने एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) भी दिया है, एबीएस इसकी बिक्री को बढ़ाने में सहायक होगा।
विज्ञापन


अरिया के नए मॉडल में x2 प्लेटफार्म बेस्ड लाइट-वेट हाइड्रो फार्म चेजिज है। टाटा अरिया को पहली बार ग्राहकों को आकर्षित करने के मकसद से 4x4 ऑप्शन में साल 2010 में लांच किया गया था। इसके बाद 2011 में अरिया के तीन मॉडलों को 4x2 ऑप्श्ान में लांच किया गया। हालांकि यह यात्री कार कंपनी की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कार बाजार बाजार के बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए टाटा ने हाल ही में नई सफारी स्टोर्म, नई इंडिगो मांजा और इंडिका eV2 को में लांच किया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अगले एक साल में कारों के छह नए और मॉडल लांच करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed