{"_id":"09f276f0-e5f6-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"swift-new-model-appreciated-by-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट के नए मॉडल ने किया दिलों पर राज","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
स्विफ्ट के नए मॉडल ने किया दिलों पर राज
Updated Tue, 14 Aug 2012 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई साल बाद मारुति स्विफ्ट के नए मॉडल ने एक बार फिर कार प्रेमियों के दिल को जीत लिया है। स्विफ्ट को भारतीय बाजार में पहली बार 2005 में लांच किया गया था। इसके बाद 2007 में इसका डीजल वेरिएंट पेश किया गया। यह भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय हैचबैक कार है। सुजुकी के नए मॉडल को तैयार करने में 32 जापानी इंजीनियर और 100 भारतीय इंजीनियरों ने रात-दिन काम किया था।
विज्ञापन
स्विफ्ट के नए मॉडल में ग्राहकों की अपेक्षा के आधार पर एक्टीरियर और इंटीरियर में बदलाव किया गया है। नई स्विफ्ट का लुक ही नहीं बल्कि इसकी वर्ल्ड लेवल की टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स इसे सबसे अलग बनाते हैं। स्विफ्ट का नया मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में पेश किया गया है। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का 1197सीसी k-सीरीज इंजन है। डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का 1248 सीसी DDIS इंजन है।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक पेट्रोल वर्जन में पेश की गई नई स्विफ्ट शहर की सड़कों पर 14.4 किलोमीटर प्रतिलीटर और हाइवे पर 18.6 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी। वहीं, डीजल इंजन की स्विफ्ट शहरी सड़कों पर 22.9 किलोमीटर और हाइवे पर 23.8 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी। स्विफ्ट के नए मॉडल का इंजन पुरानी स्विफ्ट के मुकाबले 4 फीसदी फ्यूल एफिशिएंट है। मारुति स्विफ्ट के पेट्रोल और डीजल में कुल छह वेरिएंट हैं। पेट्रोल में Lxi, Vxi, Zxi और डीजल में Ldi, Vdi, Zdi मौजूद हैं।
विज्ञापन
(cardekho.com)