फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Suzuki Next 100 At Tokyo Motor Show

जल्द जलवे बिखेरेगी सुजुकी की यह कार, देखिए एक नजर

Wed, 07 Oct 2015 09:04 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
Suzuki Next 100 At Tokyo Motor Show

टोक्यो मोटर शो प्रदर्शनी में जापानी कंपनी सुजुकी भी अपनी इलेक्ट्रिक और कॉन्सेप्ट कारों के मॉडल्स को प्रदर्शित करेगी, वहीं दूसरी ओर, 2020 में अपनी 100वीं वर्षगांठ पूरी होने की खुशी में कंपनी इसी एक्सजीबिशन में सुजुकी नेक्स्ट 100’ थीम का भी प्रदर्शन करेगी जिसमें कंपनी के अगले 100 सालों के सफर को दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में कंपनी अपनी डैक और मिनी कॉन्सेप्ट कार को भी दिखाएगी। यह एक कॉन्सेप्ट मिनी कार है जिसके टॉप पर स्लिक कैनवास व एडस्टेबल खुले डैक दिए गए हैं।

विज्ञापन

इसमें 3-डोर कॉम्पेक्ट मिनीवैन को ‘एयर ट्रीज़र’ ट्राइसर नाम दिया गया है। इसका इंटीरियर प्राइवेट लॉज कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, साथ ही इसमें एक डिस्प्ले स्क्रीन भी होगी। दूसरी कॉन्सेप्ट कार इग्निश जैसी दिखाई देती है जो सुजुकी की नई कॉम्पेक्ट-क्रॉसोवर सेगमेंट के रूप में देखी जा रही है। इस कार को ऑफ रोड व्हीकल के रूप में तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजर आएंगे ये मॉडल भी

Suzuki Next 100 At Tokyo Motor Show

वैसे इस ऑटो शो में नजरे मारुति के दो नए मॉडल बैलेनो और ईसूडो पर भी रहेगी, वहीं स्विफ्ट, सोलियो, सोलियो बनडिट और एसएक्स4 एस-क्रॉस को भी यहां दिखाया जाएगा।


इसी महीने लॉन्च होने वाली बैलेनो में 1.2-लीटर व 1.3-लीटर इंजन दिया जाएगा जिसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा।


वहीं, ईसूडो में 1.2-लीटर ड्यूलजेट इंजन लगा होगा जिसमें ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी दिया जाएगा।


44वां टोक्यो मोटर शो इसी महीने के आखिर में शुरू होगा। 10 दिन तक चलने वाली इस ऑटो प्रदर्शनी में कंपनियां अपने नए और भविष्य में आने वाले कॉन्सेप्ट कारों के मॉडल को दिखाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed