फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   skoda-launch-octivia-friday

इस शुक्रवार आएगी नई स्कोडा ऑक्टिविया

Wed, 07 Aug 2013 11:55 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
skoda-launch-octivia-friday
स्कोडा अपनी बेस्ट सेलिंग कार ऑक्टिविया के नए वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी शुक्रवार को अपने इस नए मॉडल को पेश करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को लॉन्च होने वाली नई ऑक्टिविया की लंबाई लॉरा से ज्यादा है। कार डिजाइन के मामले में इंटीरियर और एक्सटीरियर, दोनों तरह से फ्रेश लुक देगी।

कंपनी ने कार में इस्तेमाल प्लास्टिक क्वालिटी को और बेहतर किया है। इससे कार और बढ़िया दिखने लगी है। नई कार में बूट स्पेस 590 लीटर का है।

नए मॉडल में कंपनी कई सेफ्टी फीचर्स भी लेकर आ रही है। इनमें लेन असिस्टेंस, ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम और फटीग डिटेक्शन सिस्टम मौजूद होंगे। इसके अलावा कार में सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग हैं।


कंपनी इस नए मॉडल में क्रूज कंट्रोल के साथ इंटेलिजेंस लाइट असिस्टेंस जैसी फीचर्स भी मौजूद हैं। जो कार की लाइट को अपने आप लो और बीम पर नियंत्रित करेगी।

कीमत के मामले में ऑक्टिविया, लॉरा के स्टार्ट मॉडल की कीमत के आसपास (12.9 लाख- 1.8 टीएसआई इंजन) ही होगी। कंपनी ने कार के 1.8 टीएसआई इंजन की तकनीक में बदलाव करते हुए और पॉवरफुल बनाया है। जो अब 175बीएचपी की ताकत देगा।
विज्ञापन


वहीं इस कार का प्लेटफॉर्म वॉक्सवैगन के नए एमक्यूबी वैरिएबल पर आधारित है। अब ऑक्टिविया के चाहने वाले अपनी इस पसंदीदा कार को नए अवतार में खरीद पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed