फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Sale of commercial vehicle falls due to demonetisation

नोटबंदी से व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 11.58 फीसदी गिरी

Fri, 09 Dec 2016 01:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sale of commercial vehicle falls due to demonetisation
टैंपो ट्रैवलर - फोटो : File Photo

गत आठ नवंबर को सरकार की तरफ से किए गए नोटबंदी के फैसले का असर ऑटो क्षेत्र पर दिखने लगा है। नवंबर माह में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में पिछले साल नवंबर के मुकाबले 11.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नवंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 6 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि यात्री वाहनों की बिक्री में 1.82 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक, सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री में इस साल नवंबर में पिछले साल नवंबर के मुकाबले 5.48 फीसदी की गिरावट रही। नवंबर में सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 15,63,665 यूनिट रही, जबकि पिछले साल नवंबर में यह बिक्री 16,54,407 यूनिट की रही थी। सियाम के मुताबिक, वाहनों की कुल बिक्री में पिछले 43 महीनों में यह सबसे अधिक गिरावट है। वर्ष 2013 के मार्च महीने में वाहनों की कुल बिक्री में 7.75 फीसदी की गिरावट हुई थी।
विज्ञापन


इस साल नवंबर में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 45,773 यूनिट की रही, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11.58 फीसदी कम है। पिछले महीने यात्री कारों की बिक्री 2,40,979 यूनिट रही, जबकि पिछले साल नवंबर में यह बिक्री 2,36,664 यूनिट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने बताया कि नवंबर माह में कार कंपनियां डीलरों के पास काफी स्टॉक भेजने में कामयाब रहीं, क्योंकि अक्टूबर माह के त्योहारी सीजन में हुई बिक्री की वजह से डीलरों का स्टॉक कम हो गया था। माथुर ने कहा कि इस वजह से कारों की थोक स्तर की बिक्री पर असर नहीं दिखा। दिसंबर में इसका असर दिख सकता है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी की वजह से अधिकतर लोगों ने वाहनों की खरीदारी को आगे के लिए टाल दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed