फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   review honda diesel car amaze

पसंद आएगी होंडा की पहली डीजल कार अमेज

Mon, 03 Dec 2012 06:19 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Mon, 03 Dec 2012 06:19 PM IST
विज्ञापन
review honda diesel car amaze

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स ने भारतीय ऑटो बाजार में पिछले साल जैज को रिप्लेस करके ब्रायो को उतारा था। नए साल में कंपनी ब्रायो प्लेटफार्म पर आधारित सेडान कार 'अमेज' को लांच करने की तैयारी में है। अमेज भारतीय ऑटो बाजार में होंडा की पहली डीजल कार होगी।

विज्ञापन


'अमेज' के डीजल मॉडल ने लांच होने से पहले ही दुनियाभर के बाजारों में हलचल मचा दी है। अमेज में 1.5 लीटर का आइ-डीटेक इंजन इस्तेमाल किया गया है। हमारी ऑटो सहयोगी वेबसाइट कार देखो ने अमेज के डीजल मॉडल की टेस्ट ड्राइव की, इसका एक्सपीरियेंस हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


डिजाइन
होंडा की इंट्री लेवल सेडान कार अमेज को मौजूदा स्मॉल कार ब्रीयो के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसका फ्रंट लुक ब्रीयो हैचबैक से काफी मिलता है। ब्रीयो के मुकाबले फ्रंट बंपर में थोड़ा बदलाव किया है। बंपर में चेंज से इसका लुक ब्रीयो से अच्छा लग रहा है। रियर डिजाइन होंडा सिटी से बेहतर तो नहीं लेकिन इसके नए मॉडल जैसा है। अमेज की लंबाई 3990 एमएम है, जिससे यह 4 मीटर से छोटी कारों की श्रेणी में आ गई है, इससे एक्साइज ड्यूटी में कमी आने पर दाम भी किफायती होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटीरियर और एक्सटीरियर
अमेज का व्हीलबेस ब्रायो के मुकाबले 50 एमएम ज्यादा है। जिससे पिछली सीट पर बैठने के लिए ज्यादा स्पेस हो गया है। इंटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इंटीरियर में भी काफी कुछ ब्रायो की छाप है। यह साइज में मारुति की स्विफ्ट डिजायर से बड़ी है। साइज पर होंडा ने अपनी नई नीति 'मेन फर्स्ट, मशीन लेटर' (man first, machine later) पर काम किया है।

इंजन
सेडान कार अमेज में होंडा ने 1.5 लीटर का आइ-डीटेक डीजल इंजन इस्तेमाल किया है। अमेज में यूज किए गए इंजन की पूरी बॉडी एल्युमिनियम से बनी है, कंपनी का दावा है कि यह अपनी श्रेणी की कारों में हल्का इंजन है। आइ-डीटेक (i-DTEC) इंजन को कंपनी ने यूरोपीय और अमेरिकी बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। होंडा भारतीय बाजार में आइ-डीटेक टेक्नोलॉजी पर बेस्ड और भी डीजल इंजन पेश करेगी। कंपनी ने इसकी पॉवर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि अमेज का डीजल वेरिएंट 24 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगा।


ब्रीयो के प्लेटफार्म पर तैयार अमेज ने लांच होने से पहले ही बाजार में हलचल मचा दी है। कुछ देर की टेस्ट ड्राइव में अनुभव किया कि अमेज मारुति की स्विफ्ट डिजायर और टोयोटा इटिओस को कड़ी टक्कर देने में कामयाब हो सकती है। यह इंडियन ऑटो मार्केट में अगले साल दिखाई देगी। देखते हैं नए साल में लांच होने वाली ब्रीयो भारतीय बाजार में छाने में कितनी कामयाब होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed