{"_id":"7351c9e46f20dc1990b50afcd5b5c2bb","slug":"reva-launches-unique-and-innovative-scheme-for-easy-ownership","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कार की कीमत में 1.7 लाख रुपए की कटौती","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इस कार की कीमत में 1.7 लाख रुपए की कटौती
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार रेवा 'ई2ओ' के लिए दिलचस्प स्कीम शुरू की है।
विज्ञापन
महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल ने अपनी कार ई2ओ की कीमत में करीब 1.7 लाख रुपए तक की कटौती कर दी है। इसके लिए कंपनी ने एक स्कीम निकाली है, कंपनी ने इस स्कीम को 'गुडबाय फ्यूल, हलो इलेक्ट्रिक' का नाम दिया है जो अपने आप में एक अनोखी स्कीम है जिसके तहत ग्राहक को बैटरी का मासिक किराया देना होगा।
विज्ञापन
जानिए, बजट के बाद क्या हैं कारों के नए दाम
महिंद्रा रेवा के सीईओ चेतन मैनी ने बताया कि इस स्कीम के तहत हम गाड़ी की कीमत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। गाड़ी की बैटरी पर कंपनी का अधिकार होगा, जिस पर हर ग्राहक को प्रति माह 2,599 रुपए के हिसाब से इलेक्ट्रिक चार्ज फीस देनी होगी। एनर्जी फीस चुकाकर 5 साल तक 50,000 किमी (800 किमी प्रति महीना) तक गाड़ी चला सकता है।
विज्ञापन
इसकी वजह से ई2ओ को खरीदने की कीमत बेंगलूरू, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 1.7 लाख रुपए तक कम हो जाएगी। दिल्ली में ई2ओ के बेसिक मॉडल की कीमत 6.5 लाख के बजाय 4.99 लाख रुपए रह जाएगी।
सैमसंग के दो नए फोन, चुनिए अपने बजट का फोन
उपभोक्ता की सहूलियत के लिए दाम घटाने को यह स्कीम लॉन्च की गई है। बेहतर मॉडल में लांच होने के बावजूद इसकी बिक्री 500 यूनिट से कम ही रही है।