फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Renault stops Kwid production at its Oragadam plant

रेनो क्विड का रुका प्रोडक्शन, भारत में 1.25 लाख हैं बुक

Tue, 17 May 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 12:45 PM IST
सार

  • कंपनी ने कहा है कि उत्पादन ठहराव "नियमित रखरखाव" का हिस्‍सा है और इसकी वजह से क्विड की ‌डिलिवरी पर कोई असर नहीं होगा।
  • रेनो ‌इंडिया के मुताबिक भारतीय सड़कों पर 50 हजार से ज्‍यादा रेनो क्विड दौड़ रही हैं।

विज्ञापन
Renault stops Kwid production at its Oragadam plant

विस्तार

रेनो इंडिया ने इंजन समस्याओं की वजह से अपनी सबसे चर्चित कार क्विड का प्रोडक्‍शन रोक दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंच कार निर्माता ने अधिक शोर के चलते 1,500 इंजन का इस्तेमाल रोक  दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि उत्पादन ठहराव "नियमित रखरखाव" का हिस्‍सा है और इसकी वजह से क्विड की ‌डिलिवरी पर कोई असर नहीं होगा। "मई के महीने में नियमित रखरखाव के लिए प्लांट में ऐसा आयोजित होता है।
विज्ञापन


रेनो इंडिया के प्रवक्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया एक ईमेल के जवाब देते हुए कहा: "यह प्रक्रिया दो चरणों में निर्धारित किया गई थी, पहले चरण में पिछले सप्ताह आयोजित किया गया लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, रेनो के मुताबिक तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ मई 21-29 तक शटडाउन की योजना बनाई है लेकिन क्विड का उत्पादन 11 मई से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2015 क्विड हैचबैक कार को लॉन्च किया गया था। भारत में 1.25 लाख रेनो क्विड की बुकिंग हो चुकी हैं। इसकी वेटिंग लिस्ट 5-10 महीन तक है।

भारतीय सड़कों पर 50 हजार से ज्‍यादा रेनो क्विड

Renault stops Kwid production at its Oragadam plant

रेनो ‌इंडिया के मुताबिक भारतीय सड़कों पर 50 हजार से ज्‍यादा रेनो क्विड दौड़ रही हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।
 




इस कार के एक्टिरियर बेहद खूबसूरत हैं जिसको देखकर कार दिवाने इसकी ओर खुद को आकर्षित होने से रोक नहीं पाएंगे। इसे 'बेबी डस्टर' का नाम दिया गया है क्योंकि यह देखने में बिल्कुल डस्टर कार जैसी ही है।

क्विड कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनैमिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नये स्तर पर ले जाता है।
 रेनो क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है।

माइलेज में रेनो क्विड फिर आगे है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन पर क्विड 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। जबकि मारुति अल्टो 800, 22.74 किलोमीटर प्रति लीटर और इऑन 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। यह तीनों कारें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ दौड़ती हैं।

रेनो क्विड के स्टैंडर्ड कार की कीमत 2.65 लाख और टॉप मॉडल की कीमत 3.65 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed