दो सप्ताह में ही रेनॉ क्विड की बंपर बुकिंग, जानिए क्या है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन्चिंग से पहले ही चर्चा में आई रेनॉ क्विड का क्रेज दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्चिंग के दो सप्ताह में ही इसकी 25,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी है।
गौरतलब है कि पिछले महीने 24 सितंबर को फ्रेंच कार कंपनी रेनॉ ने अपनी एंट्री लेवल स्मॉल हैचबैक क्विड को देश में लॉन्च किया था जिसकी कीमत 2.56 लाख रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। रेनॉ इंडिया के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित साहनी का कहना है कि ‘रेनॉ क्विड ने लॉन्चिंग से पहले ही लोगों के दिलों में अपनी विशेष छवि बना ली थी।
फेस्टिवल सीजन में लॉन्च होने के कारण कार की बुकिंग दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। क्विड के लॉन्च होने के बाद देशभर में फैली हमारी डीलरशिप पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है और रेनॉ क्विड एप ने भी इसे गति दी है।’ रेनॉ क्विड एक्सटीरियर को अग्रेसिव लुक दिया गया है, जो एक एसयूवी जैसा नजर आता है, वहीं इंटीरियर भी कमाल का है।
रेनॉ क्विड के 5 वेरिएंट और उनके फीचर्स, चुनिए अपनी कार
रेनॉ क्विड, अल्टो 800 और क्विड में कौन बेहतर?