फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Renault Duster Facelift Launched at Rs. 8.47 Lac

आ गया रेनॉ डस्टर का नया अवतार, 32 नए बदलाव

Sat, 05 Mar 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 01:33 PM IST
सार

  • लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई रेनॉ डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है।
  • नई रेनॉ डस्टर की कीमत 8.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टॉप वेरिएंट की कीमत 11.67 लाख रुपए है।

विज्ञापन
Renault Duster Facelift Launched at Rs. 8.47 Lac
रेनॉ डस्टर - फोटो : Cardekho

विस्तार

लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई रेनॉ डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें सबसे खास है इसका गियर बॉक्स, जिसमें ऑटोमैटिक की पेशकश की गई है। इसमें ऑल न्यू 6-स्पीड ईजी-आर एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दिया गया है जो सेगमेंट में पहली बार है। हालांकि यह सुविधा केवल डीजल मॉडल में ही उपलब्ध है। नई रेनॉ डस्टर की कीमत 8.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टॉप वेरिएंट की कीमत 11.67 लाख रुपए है।

विज्ञापन


कंपनी ने ऑटो एक्सपो-2016 के दौरान डस्टर फेसलिफ्ट से पर्दा हटाया था। भारतीय बाजार में रेनॉ डस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति एस क्रॉस, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा टीयूवी और जल्द आने वाली होंडा बीआर-वी से है।
विज्ञापन


नई डस्टर में एक्सटीरियर व इंटीरियर को मिलाकर 32 छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में नई सिंगल स्लेट ग्रिल दी गई है। वहीं फीचर्स में डीआरएल और एलईडी टेललेम्प्स, ऑटो एसी, नया सात इंच का मीडियानैव इंफोटेंमेंट सिस्टम को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर और एक्सटीरियर

Renault Duster Facelift Launched at Rs. 8.47 Lac
रेनॉ डस्टर - फोटो : Cardekho

2016-रेनॉ डस्टर के लॉन्चिंग के मौके पर रेनॉ इंडिया ऑपरेशन के कंट्री सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित साहनी ने बताया कि ‘रेनॉ डस्टर कंपनी की कॉन्सेप्ट इनोवेशन का आदर्श उदाहरण है जिसमें हम इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए कुछ नई पेशकश कर रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में डस्टर ने भारतीय ऑटोमोटिव पर राज किया है और एक विशेष दर्जा हासिल किया है। हमें विश्वास है कि नए 6-स्पीड ईजी-आर ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन और कई तकनीक व डिजाइन के साथ प्रतियोगी कीमत के दम पर नई डस्टर को भारत में सफलता मिलेगी और कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।’

रेनॉ डस्टर के रेग्युलर मॉडल में मौजूद इंजन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर, के9के डीजल इंजन दिया गया है। एएमटी का विकल्प 110पीएस पावर देने वाले मॉडल में मुहैया कराया जाएगा। एएमटी के अलावा सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद रहेगा।

रेनॉ डस्टर में कुछ फीचर्स इस प्रकार जोड़े गए हैं।

एक्सटीरियर
बेहतरीन राइड व हैंडलिंग व सेफ्टी के लिए नया सीएमओ10 और टी4 ईएंडई आर्किटेक्चर
फ्रंट में नई सिंगल स्लेट ग्रिल के साथ नई फ्रंट फेसिका
नया ड्यूल फोकस हैडलेम्प कलस्टर
सिल्वर स्कीड प्लेट
नए 16-इंच गन मैटल फिनिश अलाॅय व्हील
नए आकर्षक रूफ रेल्स
नए टेललेम्प्स कलस्टर

इंटीरियर
केबिन को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए नए साॅफ्ट टच मैटेरियल्स
रेडोन सेन्ट्रल कंसोल यूनिट
सात इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम नेविगेशन के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed