{"_id":"7dd48c635f73ef95bc3e5f0e05368ad6","slug":"online-buy-tata-nano","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा ऑफर: अब घर बैठे मंगाइए टाटा नैनो","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
अनोखा ऑफर: अब घर बैठे मंगाइए टाटा नैनो
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती और इकॉनोमिक कार नैनो को बेचने का एक नायाब तरीका अपनाया है। अब आप घर बैठे ई शॉपिंग के जरिए ही कार को खरीद सकते हैं।
कार बाजार में मंदी के इस दौर में कंपनियां अपने अपने वाहनों को बेचने के लिए अलग अलग तरीके अपना रही है। इसी क्रम में टाटा ने अपनी सबसे सस्ती कार नैनो की बिक्री बढ़ाने के लिए सबसे अलग स्कीम लाई है।
दरअसल आप घर बैठे ही नैनो का ऑनलाइन आवेदन कर अपने कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं और कंपनी नैनो को आपके घर तक पहुंचाएगी। अपनी इस स्कीम के जरिए टाटा ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है।
इस पर टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट (पैसेंजर व्हीकल यूनिट) रंजीत यादव का कहना था कि "अब माता-पिता अपने बच्चों को गिफ्ट करने के लिए नैनो को घर बैठे मंगा सकते हैं। यादव का कहना था कि ये नया और अलग ट्रेंड है।"
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि जरूरी नहीं है कि आप कार का पूरा पेमेंट एक साथ करें। इसके लिए ग्राहक सिर्फ नैनो का बुकिंग अमाउंट जमा करा सकते हैं। इसके बाद आपके नजदीकी टाटा मोटर्स डीलर के जरिए आपके घर तक नैनो पहुंचा दी जाएगी।
कंपनी ने हाल ही में अपनी इस सस्ती और किफायती गाड़ी में बदलाव किए हैं। इसके साथ ही कंपनी जल्द ही नैनो के सीएनजी वर्जन नैनो ईमैक्स को लॉन्च करने जा रही है। अब देखना है कि टाटा की ये नई स्कीम कितने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर पाती है।