फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Official: Maruti Suzuki to launch S-Cross on August 5th

5 अगस्त को मारुति लॉन्च करेगी अपनी सबसे चर्चित कार

Sun, 26 Jul 2015 11:52 AM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
 Official: Maruti Suzuki to launch S-Cross on August 5th

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई कार एस-क्रॉस 5 अगस्त को लॉन्च करेगी। एस-क्रॉस प्रीमियम क्रॉसओवर का मुकाबला रेनॉ डस्टर, निसान टेरोनो और हुंडई क्रेटा के साथ होगा।

विज्ञापन


अपनी डिजाइन से लेकर गाड़ी की ग्रिपिंग तक में प्रीमियम अहसास कराने वाली एस-क्रॉस की कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। एस-क्रॉस को मारुति डीडीआईएस 320 डीजल इंजन व डीडीआईएस 200 में लाने जा रही है। इसका पेट्रोल वर्जन नहीं होगा।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात

 Official: Maruti Suzuki to launch S-Cross on August 5th

सबसे बड़ी बात है कि एस-क्रॉस की खरीदारी को भी प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी अब अपना खास शोरूम नेक्सा लॉन्‍च करने जा रही है। एस-क्रॉस की बिक्री सिर्फ नेक्सा शोरूम से होगी और इस शोरूम से मारुति की अन्य कारें नहीं बेची जाएंगी।

एस-क्रॉस को बनाने में कंपनी ने 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस प्रीमियम वाहन की खासियत है कि इसमें क्रूज कंट्रोल, बारिश होने पर अपने आप वाइपर का चलना, व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो आईआरवीएम, अपने आप एडस्ट होने वाली क्लच और रिवर्स गियर के बारे में सामने की स्क्रीन पर जानकारी मिलती है।

6 गियर वाली इस कार को स्टार्ट करने के लिए क्लच और बटन का इस्तेमाल करना है। 11.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़े वाली एस-क्रॉस में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दोनों तरफ एयरबैग दिए गए हैं।

फीचर्स और परफॉर्मेंस

 Official: Maruti Suzuki to launch S-Cross on August 5th

सॉलिड स्ट्रक्चर वाली एस-क्रॉस की सीट क्वालिटी लेदर से बनाई गई है, ताकि बैठने व चलाने वालों को प्रीमियम सीट का अहसास हो। कार में प्रीमियम एचआईडी हेडलैंप्स व एलईडी पोजीशन लैंप के साथ स्टायलिश फ्रंट फॉग लैंप दिया गया। हालांकि एस-क्रॉस को बगल या पीछे से देखने पर यह कुछ-कुछ डस्टर व आई-20 की हल्की झलक देती है। एस-क्रॉस में प्रीमियम सेगमेंट की तहत जगह (स्पेस) की थोड़ी कमी दिखती है।

ड्राइविंग सीट के पास पैर रखने की जगह कम है अगर ड्राइविंग सीट को पीछ करते हैं तो पीछे बैठने वालों को पैर रखने की कम जगह मिलती है। वैसे ही सिर और छत के बीच कम गैप है। अगर कोई छह फीट का व्यक्ति कार में बैठता है तो उसे थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हो सकती है। यह अलग बात है कि ड्राइविंग के दौरान आपको कार केअंदर ड्राइव का अहसास नहीं होगा। 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर भी गाड़ी पूरी तरह से सड़क से चिपकी रहती है।

एस-क्रॉस में अंदर फ्रंट साइड निश्चित रूप से प्रीमियम लुक देता है। आपके स्मार्ट फोन को जोड़ने की सुविधा के साथ आप नेविगेशन कर सकते है और वॉयस कंट्रोल के माध्यम से अपना कमांड भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed