{"_id":"ca783626-e39e-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"nissan-to-launch-3-lakh-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसान पेश करेगी 3 लाख की सस्ती कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
निसान पेश करेगी 3 लाख की सस्ती कार
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर्स भारतीय बाजार में 3 लाख रुपये की सस्ती कार पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक्जक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट एंडी पालमेर ने बताया कि निसान मोटर्स कई सेग्मेंट में कार उतारने के बाद भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर कम कीमत की कार उतारने की योजना है।
विज्ञापन
पालमेर ने इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। कंपनी का सस्ती कार लांच करने के पीछे मारुति की ऑल्टो और हुंदइ की इऑन को टक्कर देने का मकसद है। गौरतलब है कि ऑल्टो करीब 20 हजार यूनिट की प्रति माह बिक्री के साथ कार बाजार की सरताज बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक निसान की छोटी कार में 800 सीसी का इंजन होगा।
विज्ञापन
इस कार का माइलेज 20-25 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। अभी कार के आम लोगों तक पहुंचने में करीब 2 साल का वक्त लगेगा। जल्द ही बाजार में निसान की एमपीवी सेग्मेंट की इवालिया भी लांच होने वाली है। इवालिया को निसान फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रिनॉल्ट के साथ मिलकर तैयार कर रही है।
विज्ञापन