{"_id":"a3d23bc3937979617a474ae9055fa0ac","slug":"new-toyota-innova-coming-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी महीने आ रहा है इनोवा का नया अवतार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इसी महीने आ रहा है इनोवा का नया अवतार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटोकार इंडिया के मुताबिक कार कंपनी टोयोटा अपनी नई इनोवा को सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। नई इनोवा के एक्सटीरियर लुक और इंटीरीयर फीचर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिससे कार दिखने में और भी स्टाइलिश लगती है।
विज्ञापन
टोयोटा इनोवा के फ्रंट में तीन होरिजॉन्टल स्लेट के साथ बड़े क्रोम ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा बंपर, एयर डेम और फॉग लैंप के डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। कार के रियर पैनल में खास बदलाव नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
कंपनी नई इनोवा को 7 वैरिएंट में पेश कर सकती है। इसमें जी(7 और 8 सीटर्स), जीएक्स(7 और 8 सीटर्स), वीएक्स(7 और 8 सीटर्स) और नया एस्पेक्स के साथ जेड वैरियंट भी शामिल है।
विज्ञापन
इंटीरियर की बात करें, तो कंपनी ने रूफ माउंटेड इंफोटेंमेंट सिस्टम का भी इस्तेमाल किया है। नई इनोवा के टॉप मॉडल में स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलेगा।
मेकेनिकल नजर से देखा जाए, तो कंपनी के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। नई इनोवा 2.5लीटर डी4डी डीजल इंजन के साथ 102पीएचपी की क्षमता रखती है और 2लीटर वीवीटी पेट्रोल इंजन 130पीएचपी की क्षमता है।
यह इनोवा का तीसरा अपग्रेड वर्जन होगा। कंपनी ने 2005 में इनोवा लॉन्च की थी।