फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   New Skoda Superb Launched at Rs. 22.68 lac

स्कोडा सुपर्ब का नया अवतार लॉन्च, पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी कार

Sun, 06 Mar 2016 08:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 08:43 PM IST
सार

  • नई सुपर्ब के पावरप्लांट की बात करें तो इसमें 180पीएस की पावर देने वाला 1.8लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन और 177पीएस की ताकत देने वाला 2.0लीटर का टीडीआई डीजल इंजन लगा है।
  • 2.0लीटर टीडीआई एल एंड के (ऑटोमैटिक)- 29.36 लाख रुपए

विज्ञापन
New Skoda Superb Launched at Rs. 22.68 lac

विस्तार

स्कोडा ने अपनी प्रीमियम सेडान नई सुपर्ब को लॉन्च कर दिया है। इसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 22.68 लाख रुपए से शुरू होगी। नई स्कोडा सुपर्ब का मुकाबला ऑडी की ए-3, फॉक्सवेगन की पसात, हुंडई की सोनाटा, टोयोटा कैमरी और होंडा की नई अकॉर्ड से होगा। नई सुपर्ब को फॉक्सवेगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। नई सुपर्ब पहले के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी है। इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम भी बनाया गया है।

विज्ञापन


नई सुपर्ब के पावरप्लांट की बात करें तो इसमें 180पीएस की पावर देने वाला 1.8लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन और 177पीएस की ताकत देने वाला 2.0लीटर का टीडीआई डीजल इंजन लगा है।
विज्ञापन


पिछले मॉडल की तुलना में डीज़ल और पेट्रोल दोनों मॉडल ज्यादा पावरफुल हैं। पेट्रोल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल और सेवन स्पीड ड्यूल क्लच डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। डीजल इंजन में केवल 6 स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर और कंफर्ट फीचर्स

New Skoda Superb Launched at Rs. 22.68 lac

नई सुपर्ब पहले की तुलना में ज्यादा शार्प नजर आती है। स्कोडा की सिग्नेचर ग्रिल यहां मौजूद है। इसके दोनों तरफ बड़े साइज के प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मौजूद हैं। इनमें एल आकार की डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं, जो टर्न इंडीकेटर का काम भी करेंगी। पीछे की तरफ टेललैंप्स में एलईडी का इस्तेमाल किया गया है।

कार में कूपे स्टाइल की स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। जो इसे पहले से ज्यादा शार्प लुक देती है। बंपर पर भी शार्प लाइन देखने को मिलेंगी। साइड प्रोफाइल में चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं। इनमें 17 इंच के अलॉय व्हील मौजूद हैं। नई सुपर्ब का व्हीलबेस 2841एमएम का है, यह पिछले मॉडल की तुलना में 80एमएम ज्यादा है।

इंटीरियर की बात करें तो केबिन को ड्यूल टोन शेड में पियानो ब्लैक फिनिश के साथ दिया गया है साथ ही क्रोम फिनिशिंग का भी इस्तेमाल देखने को मिलेगा। इस में काफी लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। केबिन में 6.5 इंच का स्मार्टलिंक टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। एंड्रॉयड ऑटो, एप्‍पल कार-प्ले जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी यहां मौजूद हैं। इसके अलावा कैंटन का साउंड सिस्टम 12 स्पीकर्स और सब-वूफर के साथ दिया गया है।

कंफर्ट फीचर्स में थ्री जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट दी गई हैं, जो 12 तरह से एडजस्ट हो सकती हैं। केबिन में मूड लाइटिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें तीन शेड चुनने का विकल्प होगा। इन शेड में पैशन रेड, नेचुरल ग्रीन और व्हाईट शेड शामिल हैं। पैनारोमिक सनरूफ छत के आधे हिस्से को कवर करती है।

नई सुपर्ब के वेरिएंट और कीमत

New Skoda Superb Launched at Rs. 22.68 lac

नई सुपर्ब में पीछे की तरफ हैडरूम को बढ़ाया गया है। पैसेंजर की सुविधा के लिए इसमें टैबलेट होल्डर भी दिया गया है। कार का बूट स्पेस 625 लीटर का है। पीछे की सीटों को फोल्ड कर दें तो इसे 1760 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। बूट में एलईडी टॉर्च भी अटैच है। सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस, ईबीडी और आठ एयरबैग्स के अलावा दूसरे कई फीचर्स भी मिलेंगे।

पेट्रोल वर्जन
1.8लीटर टीएसआई स्टाइल (मैनुअल)-22.68 लाख रुपए
1.8लीटर टीएसआई स्टाइल (ऑटोमैटिक)-23.91 लाख रुपए
1.8लीटर टीएसआई एल एंड के (ऑटोमैटिक)-26.89 लाख रुपए

डीजल वर्जन
2.0लीटर टीडीआई स्टाइल (ऑटोमैटिक)- 26.39 लाख रुपए
2.0लीटर टीडीआई एल एंड के (ऑटोमैटिक)- 29.36 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed