{"_id":"73024ebf70a95fcb4820c888e6168eba","slug":"new-range-rover-sport-launched-at-rs-1-1-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगुआर लैंड रोवर एसयूवी का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
जगुआर लैंड रोवर एसयूवी का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Oct 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
लग्जरी कार बनाने वाली टाटा मोटार्स के स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) रेंज रोवर स्पोर्ट को भारत में लांच कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी ने इस मॉडल को 2013 के न्यूयॉर्क ऑटो शो में सबसे पहले लांच किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह गाड़ी काफी लोकप्रिय हो चुकी है और इसके कई वैरिएंट का वेटिंग पीरियड तो 9 माह का चल रहा है।
विज्ञापन
दमदार इंजन की बदौलत यह केवल 5.3 सेंकेड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
कंपनी ने बताया कि इस एसयूवी की बॉडी एल्युमीनियम की है और इसमें आठ ऑटोमैटिक गियर वाला पांच लीटर का पावरफ़ुल पेट्रोल इंजन लगा है।
जगुआर लैंड रोवर का नया मॉडल डीजल और पेट्रोल दोनों
वैरियंट इंजन के साथ आती हैं। डीजल इंजन की क्षमता 3लीटर की है जबकि पेट्रोल इंजन 5 इंजन की क्षमता रखाता है।
ओक्ट्राय शामिल किए बिना मुंबई में इसकी एक्स शोरूम कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपए है। अलग-अलग वैरियंट की कीमत 1.1 करोड़ से लेकर 1.65 करोड़ रुपए तक है।