कभी की है कार की ऐसी खरीदारी? कार खरीदना हुआ आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक अपने ई-कॉर्मेस ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की दुनिया में एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन व अन्य गैजेट्स की बिक्री होते देखी होगी। लेकिन इस बार एक नया प्रोडक्ट ऑनलाइन बिक्री के लिए तैयार हो चुका है।
जी हां, नया प्रोडक्ट महिंद्रा की नई कार है। महिंद्रा ने अपनी नई स्कार्पियो की एक्सक्लूसिव बुकिंग ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर कर दी है।
महिंद्रा 25 सितंबर को अपनी नई स्कार्पियो लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने स्नैपडील पर 20 हजार रुपए में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
महिंद्रा बोलेरो के बाद स्कार्पियो महिंद्रा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार है। वर्ष 2002 कंपनी ने इस कार का पहले मॉडल लांच किया था।
क्या होगा इस एसयूवी में
25 सिंतबर को महिंद्रा नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल महिंद्रा स्कार्पियो के छह वैरियंट एस2, एस4, एस6, एस6+, एस8 और टॉप मॉडल एस10 उतारने वाली है।
इसके साथ ही नई स्कार्पियो दो नए लाल, नीले रंगों में भी मौजूद होगी। इंजन की बात करें तो अभी स्कॉर्पियो powertrain, m2DiCr और mHwak इंजन पर दौड़ती है। उम्मीद है कि कंपनी इसको अपग्रेड करके और बेहतर बना सकती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 स्कॉपियो मॉडल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ हो सकती है।