फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   new Fiat Linea launched at Rs 6.99 lakh

आई नई फिएट लीनिया, रेन सेंसिंग वाइपर भी करेगा काम

Wed, 05 Mar 2014 05:29 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
new Fiat Linea launched at Rs 6.99 lakh
फिएट ने वर्ष 2009 में सेडान कार कैटागरी में अपनी कार लीनिया को पहली बार लॉन्च किया था। तब से कंपनी ने इसमें कोई नया बदलाव नहीं किया था। कंपनी ने अब लीनिया का 2014 न्यू फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसको पूरी तरह रीडिजाइन किया है जिसमें एक्सटीरियर, नई ग्रिल और न्यू बंपर दिया गया है। इसके साथ ही व्हील्स और बूट लिड में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन

मारुति डिजायर और होंडा अमेज को हुंडई ने दी चुनौती

2014 लीनिया में इंटीरियर पैकेज भी रीडिजाइन किया गया है। इसमें सॉफ्ट टच डैशबोर्ड है, जिसमें एसी वेंट्स और सेंटर कंसोल को न्यू लुक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपके बड़े काम के हैं ये कंप्यूटर कीबोर्ड शार्टकट्स

इसके अलावा इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें 1.4 लीटर का 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल टी जेट इंजन है। डीजल इंजन वैरियंट की बात करें तो इसमें 1.3 लीटर का 4-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है।
Fiat

















नई लीनिया में रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। यह इस क्लास में सबसे लंबी कार भी है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी सबसे ज्यादा है। जल्द ही देशभर में कंपनी के 108 नए शो-रूम्स में यह मिल सकेगी।

नई लीनिया की कीमत 6.99-9.72 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed