फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   new ambassador price will be around 4 lakh

नई अंबेसडर की कीमत होगी 4 लाख रुपये!

Sat, 20 Apr 2013 01:32 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Sat, 20 Apr 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
new ambassador price will be around 4 lakh

हिन्दुस्तान मोटर्स अपनी अंबेसडर कार को भारतीय बाजार में जल्द ही नए रंग रूप में लांच करने वाली है। नई अंबेसडर हैचबैक की कीमत 4 लाख रुपये के आस-पास होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अमर उजाला आपको अंबेसडर हैचबैक कार के बारे में पहले भी जानकारी दे चुका है। हिन्दुस्तान मोटर्स मौजूदा समय में काफी बुरे दौर से गुजर रही है।

अंबेसडर की बिक्री में पिछले कुछ सालों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। लोगों की पसंदीदा रह चुकी अंबेसडर कार की बिक्री को कंपनी फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इसी कोशिश के चलते हिन्दुस्तान मोटर्स कार के छोटे मॉडल यानी कॉम्पैक्ट अंबेसडर को 2013&14 में लांच करने का प्लान कर रही है। नई अंबेसडर मिड लेवल कार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड लेवल कार पर एक्साइज ड्यूटी कम होती है, जिससे इसकी कीमत अपनी सेग्मेंट की अन्य कारों से कम होगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्तम बोस ने बताया कि अंबेसडर हैचबैक वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक तैयार हो जाएगी।

इसके बाद कार को मार्च 2014 तक बाजार में उतार दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने कार के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।

अंबेसडर के नए अवतार के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट का काम पहले ही शुरू हो चुका है। अंबेसडर हैचबैक में कई फीचर्स होंगे और इसका इंटीरियर दमदार होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed