{"_id":"ac78145612a567d808ef0173be7db4a0","slug":"narain-karthikeyan-assisting-tata-motors-developing-new-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण कार्तिकेयन और टाटा मोटर्स तैयार करेंगे नई कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
नारायण कार्तिकेयन और टाटा मोटर्स तैयार करेंगे नई कार
Updated Wed, 02 Apr 2014 07:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स और फार्मूला वन के रेसर नारायण कार्तिकेयन एक टीम के साथ मिलकर नई कार तैयार करेंगे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायण कार्तिकेयन कार को तैयार करने के लिए न सिर्फ कॉन्सेप्ट पर ध्यान देंगे बल्कि इसके प्रोटोटाइप को टेस्ट भी करेंगे।
विज्ञापन
वे टाटा मोटर्स की कारों और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए अपनी राय देंगे जिससे टाटा की कारें प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को कढ़ी टक्कर दें।
उनकी राय के अनुसार विभिन्न रेंज की ईपीएस तकनीक पर काम किया जाएगा जो पावर स्टेयरिंग से लेकर पार्किंग और रिवर्स गियर के लिए काम करती है।
इसके अलावा वे कार के टायर्स पर भी अपनी राय देंगे कि किसी प्रकार कार की परफार्मेंस और इफिशियंसी को बढ़ा जा सकता है।
नारायण कार्तिकेयन पिछले चार साल से टाटा मोटर्स की रिसर्च एंड डेवलेप्मेंट टीम के साथ काम कर रहे हैं। नारायण कार्तिकेयन टाटा मोटर्स की नई आने वाली कार बोल्ट और जेस्ट में अहम भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन